Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Notice issued to officer who said rats and termites ate paddy worth Rs 7 crore | धान चूहे-दीमक खा गए बोलने वाले अफसर को नोटिस: कवर्धा में 7 करोड़ का धान बेकार, प्रभारी निलंबित; कलेक्टर बोले-सूखत के कारण हुआ था शॉर्टेज – Chhattisgarh News
Breaking News

Notice issued to officer who said rats and termites ate paddy worth Rs 7 crore | धान चूहे-दीमक खा गए बोलने वाले अफसर को नोटिस: कवर्धा में 7 करोड़ का धान बेकार, प्रभारी निलंबित; कलेक्टर बोले-सूखत के कारण हुआ था शॉर्टेज – Chhattisgarh News

By adminJanuary 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 18 21767839681 1768031468
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कवर्धा जिले में 7 करोड़ के धान खराब मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित कर दिया है और डीएमओ अभिषेक मिश्रा को गलत बयानबाजी के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

.

बताया जा रहा है करोड़ों के धान खराब होने का मामला 2024-25 का है। मामला सामने आने के बाद संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रीतेश पांडेय को शुरू में हटाया गया था, अब इन्हें निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि अपने बयान में जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा ने कहा था कि जो धान खराब हुआ है या उपलब्ध नहीं है। वह चूहे, दीमक, कीड़े और मौसम की खराबी के कारण हो सकता है। इसी पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं प्रकरण की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित की गई है।

जिले में कांग्रेस ने चूहेदानी लेकर प्रदर्शन किया था।

जिले में कांग्रेस ने चूहेदानी लेकर प्रदर्शन किया था।

जिला प्रशासन ने कहा- धान की कमी का कारण सूखत

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की कमी का मुख्य कारण सूखत का है। चूहों कीड़ों द्वारा खाए जाने वाली बात नहीं है, यह सूखत के कारण है।

सूखत के पिछले 5 सालों की तुलना करें तो 2020-21 में 3.9 प्रतिशत, 2021- 22 में 3.67 प्रतिशत, 2022-23 और 23-24 में संग्रहण नहीं किया गया।

2024-25 में 3.5 प्रतिशत सूखत पाया गया जो पिछले 5 सालों में सबसे कम है। गठित समिति द्वारा जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कवर्धा में कुल 108 धान खरीदी केंद्र हैं। इनमें से कवर्धा ब्लॉक के बाजार चारभांठा और पंडरिया ब्लॉक के बघर्रा धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी सामने आई। दोनों केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इस मामले में जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा ने बताया था कि जो धान खराब हुआ है या उपलब्ध नहीं है। वह चूहे, दीमक, कीड़े और मौसम की खराबी के कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि बघर्रा धान खरीदी केंद्र में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद विपक्ष ने इसे लेकर प्रदर्शन किया।

इस मामले में कांग्रेस ने कलेक्टर और जिला विपणन अधिकारी से शिकायत की और DMO कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विपणन संघ अधिकारी को चूहा पकड़ने का पिंजरा सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

‘भाजपाई चूहा’ ही किसानों का धान खा रहा – कांग्रेस

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि, भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है। अधिकारी बेशर्मी से कह रहे हैं कि धान चूहा-दीमक खा गए। यह तर्क हास्यास्पद है। ऐसा लगता है कि ‘भाजपाई चूहा’ ही किसानों का धान खा रहा है।

वहीं इन आरोपी पर भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि, अगर गड़बड़ी हुई है तो जांच के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। भाजपाइयों पर आरोप लगाना गलत है। इतिहास रहा है प्रदेश के अधिकतर घोटालों में कांग्रेसियों के ही नाम सामने आए हैं।

ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस पदाधिकारियों ने DMO को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द जांच पूरी करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने इस बड़े घोटाले में अधिकारियों और भाजपा के संरक्षण का भी आरोप लगाया।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

जशपुर खरीदी केंद्र से 20,586 क्विंटल धान गायब: रिकॉर्ड में हेराफेरी कर 7 करोड़ का घोटाला, फड़ प्रभारी अरेस्ट, 6 के खिलाफ FIR

धान खरीदी उपकेंद्र में करीब 6 करोड़ 55 लाख रुपए की आर्थिक गड़बड़ी पाई गई है।

धान खरीदी उपकेंद्र में करीब 6 करोड़ 55 लाख रुपए की आर्थिक गड़बड़ी पाई गई है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र में खरीफ विपणन साल 2024-25 के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। जहां करीब 6 करोड़ 55 लाख रुपए की आर्थिक गड़बड़ी पाई गई है। जब अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया तो मामले का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056044
Views Today : 34
Views Last 7 days : 1960
Views Last 30 days : 6955
Total views : 72314
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.