![]()
बिलासपुर जिले में रजनीश सिंह (पूर्व विधायक बेलतरा) को बनाया गया सहकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाओं के प्रस्ताव के आधार पर प्रदेश की 8 सहकारी बैंकों और सोसाइटियों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। राज्य सरकार के जारी निर्देश के मुताबिक, रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक
.
बिलासपुर जिले में रजनीश सिंह (पूर्व विधायक बेलतरा) को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में रामकिशुन सिंह को अध्यक्ष और जगदीश साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में नरेश यदु उपाध्यक्ष होंगे, जबकि जगदलपुर में श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विधानसभा चुनाव में रजनीश सिंह का कटा था टिकट
विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले के बेलतरा से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाकर संतुष्ट किया गया है। हालांकि, टिकट कटने के बाद भी रजनीश सिंह ने पार्टी के निर्णय का कोई विरोध नहीं किया। लेकिन, समर्थकों में निराशा थी।
अब पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्य स्तर से आदेश जारी किया गया है।
इसके तहत बैंक के बोर्ड की शक्तियों के संचालन के लिए गठित अशासकीय व्यक्तियों की समिति में रजनीश सिंह को अध्यक्ष एवं रजनी साहू को उपाध्यक्ष के रूप में नामांकित किया गया है।
प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के बोर्ड की शक्तियों के प्रयोग के लिए बिलासपुर कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया था।
इसी क्रम में सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 एवं छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के प्रावधानों के तहत गठित छानबीन समिति की बैठक 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई।
<
