Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Negligence in Mahatari Vandan Yojana… Anganwadi worker dismissed | महतारी वंदन योजना में लापरवाही…आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त: बलरामपुर में मृत हितग्राही के खाते में राशि जारी रहने पर कार्रवाई – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Negligence in Mahatari Vandan Yojana… Anganwadi worker dismissed | महतारी वंदन योजना में लापरवाही…आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त: बलरामपुर में मृत हितग्राही के खाते में राशि जारी रहने पर कार्रवाई – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ac64cdfb 8255 4aba 83c9 018e2d0a7d59 1765340564095
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ac64cdfb 8255 4aba 83c9 018e2d0a7d59 1765340564095

बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई एक मृत हितग्राही के खाते में योजना की राशि लगातार जारी रहने के मामले में की गई है।

.

इस मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत वाड्रफनगर और परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रघुनाथ नगर को आदेश जारी किए गए हैं। यह मामला परियोजना रघुनाथ नगर के आंगनबाड़ी केंद्र बेतो खास से संबंधित है।

मीडिया रिपोर्ट के बाद जांच समिति हुई सक्रिय

मीडिया में यह बात सामने आई थी कि महतारी वंदन योजना के तहत एक मृत हितग्राही का पंजीयन यथावत बना रहा। जिसके कारण उनके खाते में योजना की राशि लगातार जारी होती रही। मामला सामने आने के बाद गठित जांच समिति ने 8 दिसंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंपी।

कार्यकर्ता की ओर से आईडी होल्ड न करने की पुष्टि

जांच में पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनकुमारी उपाध्याय ने अपनी मृत सास का आईडी होल्ड करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल न होने पर उन्होंने इसकी सूचना न तो अपने सेक्टर पर्यवेक्षक को दी और न ही परियोजना अधिकारी को।

कोई राशि आहरित नहीं, फर्जीवाड़े के साक्ष्य नहीं

हालांकि, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कार्यकर्ता द्वारा मृतक हितग्राही के खाते से कोई राशि आहरित नहीं की गई थी और न ही किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा या कूटरचना की गई थी। मृतक हितग्राही का बैंक स्टेटमेंट भी प्रतिवेदन के साथ संलग्न किया गया है।

सत्यापन में लापरवाही को माना गया गंभीर दोष

इसके बावजूद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जा रही है क्योंकि महतारी वंदन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं में हितग्राहियों का सत्यापन और आईडी होल्ड करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होती है।

कार्यकर्ता को सेवा से पृथक करने के निर्देश

मृत हितग्राही की मौत के लगभग 10 माह तक कार्यकर्ता की ओर से उच्च अधिकारियों को सूचना न दिए जाने के कारण योजना की राशि नियमित रूप से मृतक के खाते में जाती रही। कलेक्टर ने इस व्यवहार को घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता की श्रेणी में माना है।

कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनकुमारी उपाध्याय को नियमानुसार पद से पृथक करने की कार्रवाई तत्काल पूर्ण की जाए। साथ ही, इस कार्रवाई को पूरा कर इसका प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.