Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Neglect in AU, orders to colleges – conduct practical exams as per their requirement through experts | एयू में अनदेखी, कॉलेजों को आदेश- अपने अनुसार एक्सपर्ट से कराएं प्रायोगिक परीक्षा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Neglect in AU, orders to colleges – conduct practical exams as per their requirement through experts | एयू में अनदेखी, कॉलेजों को आदेश- अपने अनुसार एक्सपर्ट से कराएं प्रायोगिक परीक्षा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी होम साइंस के प्रथम, तृतीय सेमेस्टर और एटीकेटी के रेगुलर और प्राइवेट छात्रों की परीक्षा होगी। दो पाली में लगभग 62 परीक्षा केंद्रों में 12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।

लेकिन अभी तक तैयारियां अधूरी हैं। यहां तक कॉलेजों में पहले प्रायोगिक परीक्षा हो जानी थी, पर नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी ने अभी तक प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेषज्ञों की सूची तक नहीं भेजी है। यहीं नहीं प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है कि वे अपने अनुसार विशेषज्ञ तय करके प्रायोगिक परीक्षा करा लें। अब ऐसे में प्राइवेट कॉलेजों पर यूनिवर्सिटी मेहरबान हो गई है। यहां तक सेमेस्टर परीक्षा के तीन दिन बचें हैं, पर सभी परीक्षा केंद्रों में उत्तरपुस्तिका तक नहीं पहुंची है। पेपर भी अभी तक नहीं गए हैं। उड़नदस्ता नहीं बने हैं। यूनिवर्सिटी ने केंद्र तो बना दिए हैं, पर अभी तक केंद्राध्यक्षों की सूची नहीं बना पाई है। अब ऐसे में अधूरी तैयारी के बीच 12 दिसंबर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अटल यूनिवर्सिटी की परीक्षा शुरू होनी है।

परीक्षा दो पाली में होनी है। सुबह 8 से 11 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक, पर यूनिवर्सिटी ने सरदार भगत सिंह कॉलेज बेलगहना के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र सीएसआर कॉलेज पीपरतराई को बनाया है। यह कॉलेज करीब 10 किमी दूर है। सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ेगी। जबकि बेलगहना के छात्रों के लिए कोटा शासकीय कॉलेज नजदीक है। ऐसे में यूनिवर्सिटी के द्वारा बनाए गए केंद्रों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.