Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Murder in a dispute over a handshake while dancing | नाचते समय हाथ टकराने के विवाद में मर्डर: बीच-बचाव करने आए चाचा के सीने में मारा चाकू, चूलमाटी कार्यक्रम में वारदात – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Murder in a dispute over a handshake while dancing | नाचते समय हाथ टकराने के विवाद में मर्डर: बीच-बचाव करने आए चाचा के सीने में मारा चाकू, चूलमाटी कार्यक्रम में वारदात – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 140 2 1764483962
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के ग्राम बरतोरी में एक शादी समारोह में मर्डर हुआ है। बताया जा रहा है 28 नवंबर को चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के घर वाले और उसके सभी दोस्त नाच रहे थे। नाचते समय 2 युवकों का हाथ टकराया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

.

तभी बीच बचाव करने आए एक युवक को गुस्साए लड़कों ने चाकू से 3 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। मृतक दूल्हे के दोस्त के चाचा थे। आरोपियों ने भतीजे को भी खूब मारा था। इसी से हाथ टकराया था। शिकायत के बाद 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इनमें 4 नाबालिग है।

मृतक के चेहरे सीने में चाकू के निशान थे।

मृतक के चेहरे सीने में चाकू के निशान थे।

अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने गया था

ग्राम खपरी का रहने वाला कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की चुलमाटी में शामिल होने गया था। 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे सभी लोग डीजे के साथ नाचते हुए भीम पटेल के घर के पास पहुंचे। इसी दौरान कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया।

इस पर संदीप भड़क गया और कुश को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप के अन्य दोस्त भी आ गए और सभी ने मिलकर कुश को घेर लिया। इस बीच संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

6 लोग मिलकर कुश को खूब मारे, तभी बीच-बचाव के लिए उसके चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

इसी दौरान बरतोरी के एक युवक ने चाकू निकाला और बड़कू के सीने में लगातार तीन वार कर दिए। चाकू लगने से उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। वे मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी भाग निकले।

अस्पताल ले जाने से पहले ही बड़कू की मौत हो गई थी।

अस्पताल ले जाने से पहले ही बड़कू की मौत हो गई थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और बड़कू के पिता रामभरोस वहां पहुंचे। उन्होंने घायल बड़कू को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शनिवार देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं। मृतक के भतीजे कुश यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Students showcased their talent and were honored. | विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सम्मान हुआ – Raigarh News

December 6, 2025

Chhattisgarh Weather Update| Cold wave Surguja Ambikapur Mainpath Jashpur | ठंड बढ़ी…रायपुर में 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था: अंबिकापुर में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान, रायगढ़ में भी लुढ़का पारा, 2 दिन ऐसा ही मौसम – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1403
Views Last 30 days : 3731
Total views : 62499
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.