Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » “MNREGA is not a scheme, but a law | मंत्री राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव के छुए पैर: पूर्व डिप्टी सीएम ने पूछा-और क्या हालचाल, दोनों के बीच चला हंसी-मजाक, विधानसभा-चुनाव में दी थी मात – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

“MNREGA is not a scheme, but a law | मंत्री राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव के छुए पैर: पूर्व डिप्टी सीएम ने पूछा-और क्या हालचाल, दोनों के बीच चला हंसी-मजाक, विधानसभा-चुनाव में दी थी मात – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminJanuary 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs19 2 1768057996
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मंत्री राजेश अग्रवाल ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से लिया आशीर्वाद

सियासत में जहां आमतौर पर कटाक्ष और तल्ख बयान सुर्खियां बनते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ भवन में राजनीति का एक सहज और शालीन दृश्य देखने को मिला। शुक्रवार को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मिलने पर्यटन मंत्री राजेश

.

इस दौरान सिंहदेव ने मंत्री का हालचाल पूछा। आगे उन्होंने मंत्री से पूछा- दौरे पर यहां आएं हो या रायपुर जा रहे हो। जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि वो यहां एक राजभाषा के कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक हुआ। थोड़ी देर बाद सिंहदेव से इजाजत लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल वहां से चले गए।

देखिए तस्वीरें

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मिलने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल पहुंचे।

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मिलने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल पहुंचे।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सिंहदेव की मंत्री राजेश अग्रवाल की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक हुआ।

सिंहदेव की मंत्री राजेश अग्रवाल की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक हुआ।

चुनाव में आमने-सामने थे दोनों नेता बता दें कि दोनों नेता 2023 के विधानसभा चुनाव में आमने-सामने थे। सरगुजा विधानसभा सीट से टीएस सिंहदेव को हराकर राजेश अग्रवाल पहली बार विधायक बने और सीधे मंत्री पद तक पहुंचे। चुनावी मुकाबले के दौरान दोनों पक्षों के बीच सियासी गर्माहट भी खूब देखने को मिली थी। लेकिन, चुनाव बाद तस्वीर बदली हुई नजर आई।

छत्तीसगढ़ भवन में मुलाकात के दौरान न कोई तल्खी, न तंज, बल्कि शिष्टाचार और सम्मान की राजनीति दिखी। राजनीति में जहां विरोध को अक्सर व्यक्तिगत बना लिया जाता है, वहां यह मुलाकात यह संदेश देती नजर आई कि विचार अलग हो सकते हैं, संस्कार नहीं। यही वजह है कि यह मुलाकात अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।

टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।

सिंहदेव ने मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया

वहीं सिंहदेव ने बिलासपुर में कहा कि केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों का कानूनी अधिकार है, लेकिन इसे शर्तों वाली योजना G-RAM-G में बदलकर गरीबों से काम का अधिकार छीना जा रहा है।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि मनरेगा कानून के तहत हर ग्रामीण परिवार को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करता है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों के चलते यह व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कानून मौजूद है, तो उसके स्थान पर नई-नई शर्तों वाली योजनाएं क्यों लाई जा रही है।

केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी पर उठाए सवाल उन्होंने केंद्र और राज्य के बीच मनरेगा की हिस्सेदारी में बदलाव का मुद्दा भी उठाया। सिंह देव ने कहा कि केंद्र की हिस्सेदारी कम होने से राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर मजदूरों को मिलने वाले काम और भुगतान पर पड़ेगा। पूर्व डिप्टी सीएम ने नए रोजगार मिशन को मनरेगा का विकल्प बताए जाने पर भी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि कोई भी नई योजना मनरेगा जैसे मजबूत कानून का विकल्प नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि कानून है। इसे कमजोर करना गरीब और मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला है। केंद्र सरकार शर्तों के जरिए लोगों से उनका हक छीनने का काम कर रही है।

​…………..………………….​…………..

राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

भूपेश के बाद सिंहदेव बोले-मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे:कांग्रेस नेता राशिद बोले-अकबर, जहांगीर, शाहजहां की पत्नियां हिंदू थीं, BJP ने सनातन विरोधी बताया

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुगल काल में हिंदू खतरे में नहीं थे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी समर्थन किया।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुगल काल में हिंदू खतरे में नहीं थे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी समर्थन किया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने भिलाई में कहा कि मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे। इतिहास में हिंदुओं के दमन के कोई प्रमाण नहीं मिलते। हम खुद एक राजपरिवार से आते हैं। इतिहास में कहीं नहीं मिलता कि उस दौर में धर्म के आधार पर दमन किया गया हो। मुगल काल में सरगुजा रियासत सुरक्षित रही। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

नगर निगम टैंकर के निजी कॉलोनी में इस्तेमाल का आरोप:नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने दबिश दी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056111
Views Today : 103
Views Last 7 days : 2029
Views Last 30 days : 7024
Total views : 72383
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.