Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mines safety fortnight begins in Dipka | दीपका में खान सुरक्षा पखवाड़ा शुरू: ‘सेफ्टी मैन’ नाटक से कर्मचारियों को सुरक्षा का दिया संदेश – Korba News
Breaking News

Mines safety fortnight begins in Dipka | दीपका में खान सुरक्षा पखवाड़ा शुरू: ‘सेफ्टी मैन’ नाटक से कर्मचारियों को सुरक्षा का दिया संदेश – Korba News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
337684c4 b0db 4d6d b8ea 407c619ecdb9 1765620136300
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ऑफिसर्स क्लब में सुरक्षा जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें जमुना कोतमा क्ष

.

इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, महाप्रबंधक (संचालन) संजीव कुमार, खान प्रबंधक उमेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सरोता, सुरक्षा अधिकारी आरसी मृधा और वर्कमैन इंस्पेक्टर राजकुमार राठौर, गोपाल यादव, अंजनी गोपाल सहित पिट सेफ्टी कमेटी के सदस्य ज्ञान जायसवाल, केपी दरियाना, आलोक मिश्रा तथा एरिया सेफ्टी मेंबर फैयाज अंसारी, ललित राठौर, संदीप मानिकपुरी भी मौजूद रहे।

7b713b5a 312c 4dfe bae6 a2cc053dc476 1765620136300

स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत एसईसीएल कर्मचारी लक्ष्मण दास वैष्णव द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद सुरक्षित कार्य करने वाले कामगारों को सम्मानित किया गया। सरजू रत्नाकर ने सुरक्षा गीत प्रस्तुत कर उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुरक्षा पर आधारित जागरूकता नाटक ‘सेफ्टी मैन’ रहा, जिसे विभागीय टीम ने शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के लेखक व निर्देशक रामेश्वर आदित्य ने स्वयं ‘सेफ्टी मैन’ की भूमिका निभाई। उन्होंने कामगारों को सुरक्षा उपकरणों के महत्व और सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया।

258dfd0e 827b 4dbd b426 82e11d580551 1765620136300

इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में विनोद यादव, लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रदीप कुमार गुप्ता, सरजू रत्नाकर, सत्य प्रकाश मिश्रा, किशोर रहंगडाले, राजेश राजपूत, आविष्कार, आकाश राम, पंकज पाठक, मधु राजपूत, रुबीना, रोशनी सिंह और श्रीमती अनीता दुबे की भूमिकाओं को विशेष रूप से सराहा गया। सभी कलाकारों ने मिलकर नाटक को जीवंत बनाया।

नाटक के सफल मंचन में सुरक्षा अधिकारी आरसी मृधा, सेफ्टी ऑफिस स्टाफ सौरभ, विमल और विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज पाठक ने किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056124
Views Today : 116
Views Last 7 days : 2042
Views Last 30 days : 7037
Total views : 72396
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.