Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mega Health Camp in Raipur on 18th | रायपुर में 18 दिसंबर को होगा मेगा हेल्थ कैंप: 40 से अधिक अस्पताल के सुपरस्पेशलिस्ट होंगे शामिल, सीएम साय करेंगे उद्घाटन – Raipur News
Breaking News

Mega Health Camp in Raipur on 18th | रायपुर में 18 दिसंबर को होगा मेगा हेल्थ कैंप: 40 से अधिक अस्पताल के सुपरस्पेशलिस्ट होंगे शामिल, सीएम साय करेंगे उद्घाटन – Raipur News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 13t202655677 1765638019
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप 2025 का आयोजन किया जाएगा। रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में यह 5 दिवसीय भव्य स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा।

.

शनिवार 13 दिसंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक मूणत ने बताया कि, यह आयोजन राजधानी को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 18 को।

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 18 को।

मूणत ने कहा कि, इससे पहले इसी परिसर में आयोजित पांच विशाल हेल्थ कैंप वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। उसी विश्वास और जनसहयोग के आधार पर इस वर्ष का मेगा हेल्थ कैंप और अधिक व्यापक, आधुनिक और सुविधायुक्त रूप में आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित विभागों के साथ-साथ शहर की कई सामाजिक संस्थाएं भी इस सेवा अभियान में भागीदार होंगी। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे शिविर में मरीजों की सेवा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मंत्री-विधायक मेगा शिविर के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा करते हुए।

मंत्री-विधायक मेगा शिविर के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा करते हुए।

देश भर से डॉक्टर होंगे शामिल

इस मेगा हेल्थ कैंप में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद सहित देशभर से सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर पहुंचेंगे। मरीजों को कैंसर, हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, बांझपन उपचार, आयुर्वेद समेत कई विधाओं में नि:शुल्क जांच, परामर्श, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत केरकर, डॉ. आयुषी गोयल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मयूर जैन और डॉ. रमेश कवाड़ समेत कई प्रतिष्ठित डॉक्टर सेवाएं देंगे। इसके साथ ही दिव्यांगों को कृत्रिम जयपुर पैर, हाथ, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और वैशाखी भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

सीएम करेंगे उद्घाटन

मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह, रमेश बैस, ओ.पी. चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मूणत ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा अभियान का लाभ उठाएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056125
Views Today : 117
Views Last 7 days : 2043
Views Last 30 days : 7038
Total views : 72397
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.