Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mainpat Mahotsav 2026, a three-day event from February 13 | मैनपाट महोत्सव 2026, तीन दिवसीय आयोजन 13 फरवरीसे: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक, सीएम हो सकते हैं शामिल – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Mainpat Mahotsav 2026, a three-day event from February 13 | मैनपाट महोत्सव 2026, तीन दिवसीय आयोजन 13 फरवरीसे: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक, सीएम हो सकते हैं शामिल – Ambikapur (Surguja) News

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 08 at 172507 1767877560
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मैनपाट महोत्सव 2026 का तीन आयोजन 13 फरवरी से संभावित है। इसमें प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हो सकते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बै

.

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन फरवरी माह में होगा। इसकी संभावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी है। मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा, जहां पूर्व के वर्षों में भी मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। गत वर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था।

बैठक में मैनपाट महोत्सव के भव्य आयोजन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि, समय, अतिथियों, कलाकारों, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मैनपाट के पर्यटन को बढ़ावा देने आयोजन

मैनपाट के पर्यटन को बढ़ावा देने आयोजन

स्थानीय कलाकारों को दें अधिक अवसर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक अवसर मिले। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल के लिए स्थान देने का निर्देश दिया। इसमें निजी संस्थान भाग ले सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों, स्टॉल आदि के लिए स्थान प्रदान किया जाएगा।

मंत्री अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों को गरिमामयी आयोजन के लिए सहभागिता के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

महोत्सव के लिए मिलेंगे 50 लाख मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की गई है। गत वर्ष चुनाव के कारण मैनपाट महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था।

पूर्ववर्ती सालों में मैनपाट महोत्सव के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों से वसूली की जाती थी। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। राज्य सरकार मैनपाट महोत्सव के लिए राशि देगी। कुछ राशि की व्यवस्था डीएमएफ व अन्य मदों से किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

नगर निगम टैंकर के निजी कॉलोनी में इस्तेमाल का आरोप:नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने दबिश दी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056111
Views Today : 103
Views Last 7 days : 2029
Views Last 30 days : 7024
Total views : 72383
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.