दंतेवाड़ा| जिले में युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा यूथ हब के लाभार्थियों को लोन वितरित किया गया। यह ऋण वितरण सामाजिक निवेश नेटवर्क रंग दे और ट्रांसफार्म रूरल
.
इस पहल के तहत आठ युवा उद्यमियों को 50-50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं एवं महिलाओं से उनके गांव और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपने बिजनेस को मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि चयनित लाभार्थी जिले में रोजगार के अवसर सृजित करने तथा आर्थिक प्रगति में योगदान देने के लिए औरों को भी प्रेरित करें।
<
