Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Lawyer duped in the name of Navkar Jewellers | रायपुर में नवकार ज्वेलर्स का नाम लेकर वकील से ठगी: फर्म का वॉट्सऐप हैक कर ट्रांसफर कराए पैसे, सच्चाई पता चला तो FIR दर्ज कराई – Raipur News
Breaking News

Lawyer duped in the name of Navkar Jewellers | रायपुर में नवकार ज्वेलर्स का नाम लेकर वकील से ठगी: फर्म का वॉट्सऐप हैक कर ट्रांसफर कराए पैसे, सच्चाई पता चला तो FIR दर्ज कराई – Raipur News

By adminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ezgifcom animated gif maker 2117256446481749220827 1767966373
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के वकील से 55 हजार की ठगी हुई है (फाइल फोटो)

राजधानी रायपुर के शंकर नगर के रहने वाले वकील विजय कुमार दास से 55 हजार की ठगी हुई है। ठगों ने उन्हें नवकार ज्वेलर्स को पैसे देने की बात कहकर रकम ले ली और जब वकील ने पैसे ट्रांसफर करने के बाद रसीद मांगी तो रिप्लाई नहीं किया।

.

वकील ने नवकार ज्वेलर्स के कर्मचारियों से जानकारी पूछी तो उन्होंने पैसे के लिए मैसेज नहीं करने और पैसा सर्राफा फर्म के खाते में ना आने की बात बताई। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। वकील की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के वकील से साइबर ठगी हुई है।

रायपुर के वकील से साइबर ठगी हुई है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

वकील विजय कुमार दास ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की शाम को जब रायपुर कोर्ट परिसर में अपना काम कर रहे थे। इस दौरान नवकार ज्वेलर्स से उनको वॉट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में 55 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात लिखी थी।

नवकार ज्वैलर्स से मैसेज आने पर उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए और स्क्रीन शॉट फर्म के नंबर पर भेजा। रिप्लाई नहीं आने पर कॉल किया तो नवकार ज्वैलर्स से पता चला कि उनका व्हाट्सप साइबर ठगों ने हैक कर लिया।

नंबर से किसी भी तरह का मैसेज उनके पास नहीं भेजा गया है और ना ही उनका पैसा पहुंचा है। वकील ने अपनी पत्नी को जानकारी देकर लिखित शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच कर रही है।

2025 में जिले में 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी

साइबर ठगी क्राइम के आकंड़ों के मुताबिक, ठगों और उनके पैटर्न को लेकर पुलिस लगातार जिलेवासियों को जागरूक कर रही है। पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी ठग लगातार जिलेवासियों को ठग रहे है। पुलिस के मुताबिक साल 2025 में रायपुर जिले में 11 करोड़ से ज्यादा ठगी की मामला सामने आया है।

वकील की शिकायत पर केस दर्ज, जांच जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित वकील विजय कुमार दास ने पेटीएम यूजर के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bijapur Former Sarpanch Shot Dead by Maoists

January 21, 2026

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर:नगर निगम की कार्रवाई, 7 दिन पहले चस्पा किया गया था नोटिस

January 21, 2026

हैंडबॉल: सरस्वती कॉलेज बना चैंपियन मेजबान एनईएस कॉलेज उपविजेता रहा

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056048
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1964
Views Last 30 days : 6959
Total views : 72318
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.