कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड के ग्राम कनकी स्थित धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया और केंद्र के नोडल अधिकारी तथा प्रबंधक को निर्देश दिए कि खरीफ सीजन का धान केवल वास्तविक एवं पंजीकृत किसानों
.
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र की समग्र व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि धान का भंडारण और स्टैकिंग सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा नियमों के अनुरूप हो, ताकि गुणवत्ता में कोई कमी न आए। इसके अलावा बारदाने की संख्या की पंजी में शत-प्रतिशत सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने और बारदानों पर स्टेंसिल लगाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्र में लगे कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने और आवक एप्लिकेशन में प्रत्येक किसान की जानकारी पूरी तरह दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए अवैध धान की बिक्री रोकने में सहयोग मांगा और कहा कि यदि कहीं अवैध धान खपाने की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवश्य सूचित करें।

<
