![]()
.
69वीं राष्ट्रीय शालेय खेलकूद स्पर्धा के अंतर्गत भिलाई में अंडर-14 बालक कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई है। स्पर्धा के दूसरे दिन इसके लीग राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को दोनों पालियों में 27 मैच खेले गए। प्रत्येक टीम ने दो-दो मैच खेले। मैच बीएनएस सेक्टर-8 के दो मैदान और राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 के एक मैदान में खेले गए।
पहले मैच में मध्यप्रदेश ने आंध्रप्रदेश को 51-30 से पराजित किया। दूसरा मैच छत्तीसगढ़ और पुदुचेरी के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने पुदुचेरी को 45 अंकों के अंतर से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने 72 और पुदुचेरी ने 27 अंक बनाए। तीसरे मैच में जम्मू-कश्मीर ने पुदुचेरी को 71-27 से हराया। तेलंगाना और मध्यप्रदेश के बीच हुए मुकाबले में तेलंगाना ने 7 अंकों से जीत हासिल की। मध्यप्रदेश ने 42 और तेलंगाना ने 49 अंक बनाए।
केरल और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ एक अन्य मैच में भी एकतरफा रहा। छत्तीसगढ़ ने केरल को 63-17 से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर और केरल के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। इसमें केरल ने 2 अंकों से जीत हासिल की। अन्य मैचों में महाराष्ट्र ने दिल्ली को 45-37 से, बिहार ने कर्नाटक को 56-33 से, तमिलनाडु ने सीआईएस सीई 52-47 से, राजस्थान ने उत्तराखंड को 64-34 से, उत्तराखंड ने झारखंड को 31-29 से, हिमाचल प्रदेश ने विद्या भारती को 56-45 से, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 67-47 से, बिहार ने पश्चिम बंगाल को 41-19, तमिलनाडु ने सीबीएसई को 36-22 से, उत्तराखंड ने केवीएस को 41-38, उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 47-43 से, गुजरात ने सीआईएस सीई को 48-25 से, राजस्थान ने एनवीएस को 45-37 से, पंजाब ने ओडिशा को 46-27 से, सीबीएसई ने सीआईएस सीई को 19-12 से, राजस्थान ने केवीएस को 45-35 से और पंजाब ने झारखंड को 55-24 अंकों से पराजित किया।
<
