Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jamul Councillor Assaulted by Jeweler
Breaking News

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

By adminJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
parshad deepak gupta 1768997140
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के जामुल पालिका परिषद के पार्षद दीपक गुप्ता की एक ज्वेलरी व्यापारी ने पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई है। वहीं व्यापारी केशव सोनी ने भी पार्षद के उपर प्लास्टिक के डंडे से मारने का आरोप पार्षद

.

बीजेपी पार्षद दीपक गुप्ता ने जामुल थाने में दर्ज करवाई है एफआईआर।

बीजेपी पार्षद दीपक गुप्ता ने जामुल थाने में दर्ज करवाई है एफआईआर।

दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई एफआईआर बीजेपी पार्षद और एक ज्वेलरी व्यापारी के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना सोमवार 20 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जामुल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पार्षद ने शिकायत में बताया कि व्यापारी ने नेतागिरी खत्म करने और दोबारा चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ने जैसी धमकी देकर मारपीट की है।

जामुल थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ की शिकायत।

जामुल थाना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ की शिकायत।

पार्षद ने कहा- रास्ता रोककर गाली दी, जान से मारने की धमकी देकर मारा जामुल नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 05 गणेश नगर से पार्षद दीपक गुप्ता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वे अपने काम से नगर पालिका परिषद कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान ठेठवार मोहल्ला में वर्मा के घर के पास अचानक केशव सोनी वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। केशव सोनी ने बिना किसी कारण के गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर हमला किया, जिससे सिर, बाएं आंख और हाथ की उंगली में चोट आई और खून निकलने लगा।

व्यापारी ने भी दर्ज करवाई FIR, कहा- पार्षद और उसके भाई ने मिलकर मारा वहीं दूसरे पक्ष से ज्वेलरी व्यापारी केशव सोनी ने भी पार्षद दीपक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर करवाई है। केशव सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वे गांव किरना (तिल्दा नेवरा) से धान बेचकर लौट रहे थे और अपने कर्मचारी को शिवपुरी जामुल में छोड़ने के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान ठेठवार पारा सुभाष नगर में दीपक गुप्ता ने उन्हें रुकने के लिए कहा। पार्षद ने पुरानी बात को लेकर पहले गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए प्लास्टिक के पाइप से हमला किया। इसके बाद पार्षद ने अपने भाई बबलू गुप्ता को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर मारपीट की।

पुलिस कर रही कार्रवाई जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर जामुल में स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इनके बीच काफी पुराना विवाद है, जिसकी वजह से यह लड़ाई हुई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060350
Views Today : 20
Views Last 7 days : 2874
Views Last 30 days : 7909
Total views : 78107
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.