भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (IND vs SA) 3 दिसंबर 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में खेला जाएगा।
.
दर्शकों की सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।
पुलिस ने रूट प्लान और स्टेडियम के अंदर दर्शकों की एंट्री को लेकर नियम बनाए है और एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में प्रतिबंधित सामान की लिस्ट जारी की गई है। जारी लिस्ट का सामान यदि दर्शक के पास होगा तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी।

पुलिस ने प्रदेशवासियों के लिए इस पॉर्किंग प्लान को जारी किया है।
पहले पढ़े किन रास्तों से पहुंचे स्टेडियम
रायपुर से स्टेडियम जाने वाला दर्शक
रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाईवे क्र-53 होकर सेरी खेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक
बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शक
बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रिज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक
दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक
धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शक
महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए विशेष रूट
पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग पास A,B,C,D, E,F,G जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A,B,C,D,E F G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।
भारी वाहनों का प्रवेश बंद
क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपरान्ह 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने हेतु इस मार्ग स्थान पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते है।
स्टेडियम में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
- शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, माचिस, लाइटर
- बॉटल, टिफिन, डिब्बे, कांच के कंटेनर
- कुर्सी, छाता, स्टिक, ब्लेड, हथियार, पटाखे
- लैपटॉप, कैमरा, लेजर, लाइट, स्प्रे
- खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाने को छोड़कर)
- सभी प्रकार के सिक्के, पेन, पेंसिल
- हॉर्न, सीटी, रेडियो, भड़काऊ सामग्री
<
