![]()
.
टुंडरा नगर वासियों को राजस्व मंत्री के आगमन में काफी उत्साह एवं अनेक अपेक्षाएं थी लेकिन मंत्री एवं अतिथियों ने कोई खास घोषणा नहीं की जिससे टुंडरा वासियों में निराशा देखने को मिला। नगर पंचायत टुण्ड्रा में आज राजस्व मंत्री टकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में 63 लाख में निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं 1.22करोड़ की लागत से बनने वालीे हाईस्कूल भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम था जिसमें वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली सरकार है लोकार्पण एवं भूमि पूजन विकास की पहचान है।
आने वाले 2047 तक के लिए मास्टर प्लान तैयार कर उसी के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है ताकि छग़ को देश के अग्रणी राज्य के रूप में किया जा सके। मै तहसील कार्यालय के बॉउंड्री की घोषणा करता हूं ।इसके अतिरिक्त सभा को गौरीशंकर अग्रवाल भूत पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, डॉ सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग,कमलेश जांगड़े सांसद एवं कविता प्राण लहरें विधायक ने भी संबोधित किया ।
नगर पंचायत अध्यक्ष छत राम साहू ने स्वागत भाषण के साथ कई मांग रखीं। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद साहू ने किया ।उक्त कार्यक्रम में राज कुमार जायसवाल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,एम एल वर्मा जिला प्रतिनिधि भाजपा ,दिनेश जांगड़े,व्यसनारायण श्रीवास, संतोष कश्यप ,राज कुमारी साहू उपाध्यक्ष न प टुंडरा, मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी,नगर वासी उपस्थित रहे ।
<
