Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Inauguration of rehabilitation centre at Devkhargaon in Kondagaon | कोंडागांव के देवखरगांव में पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ: भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, मिलेगा कौशल प्रशिक्षण – Kondagaon News
Breaking News

Inauguration of rehabilitation centre at Devkhargaon in Kondagaon | कोंडागांव के देवखरगांव में पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ: भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, मिलेगा कौशल प्रशिक्षण – Kondagaon News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5fcf4d05 be3e 47cd 96f9 eae6c1a8c6e7 1764597273911
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव जिले के देवखरगांव में सोमवार को एक पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र शासन की ‘पुनामार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ नीति के तहत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य भटके हुए व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें कौशल प्रशिक

.

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा भी विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन कर पुनर्वासित व्यक्तियों से संवाद किया।

जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की पुनर्वास नीति का लक्ष्य सभी लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है। उन्होंने पुनर्वासित व्यक्तियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ने का आग्रह किया।

53a05468 3557 41de 84b6 c5c632e1fc0b 1764597273911

नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि मुख्यधारा में जुड़े ये लोग अब कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ने इसे शासन की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है।

पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने बताया कि ‘पुनामार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ एक ऐसी सरकारी पहल है जिसने कई लोगों को भटकाव के मार्ग से निकालकर विकास की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पुनर्वासित व्यक्तियों को निःशुल्क आवास, भोजन और गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

केंद्र में एक लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है। जो व्यक्ति साक्षर नहीं हैं, उन्हें ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत शिक्षित किया जाएगा, जिससे वे समाज में अपनी पहचान बना सकें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Woman hit by Naxalite IED in Bijapur | बीजापुर में नक्सलियों के IED चपेट में आई महिला: गंभीर घायल, जंगल गाय चराने गई थी, जिला अस्पताल रेफर किया गया – Bijapur News

December 12, 2025

AAP submitted application on paddy procurement problems | AAP ने धान खरीदी समस्याओं पर सौंपा आवेदन: जांजगीर-चांपा में किसानों के रकबा घटने, टोकन और खरीदी सीमा को लेकर सड़क पर उतरे – janjgir champa News

December 12, 2025

A short circuit caused a fire in the finance company’s office. | शॉर्ट सर्किट से फाइनेंस कंपनी दफ्तर में लगी आग: कोरबा में तीन दमकल टीम ने 3 घंटे में बुझाई आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख – Korba News

December 12, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

047740
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 4478
Total views : 63482
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.