Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Husband slapped wife, she hanged herself to death | पति के थप्पड़ से नाराज पत्नी ने किया सुसाइड: शादी के बाद गर्लफ्रेंड से जारी था अफेयर, तलाक को लेकर हुआ था विवाद – Chhattisgarh News
Breaking News

Husband slapped wife, she hanged herself to death | पति के थप्पड़ से नाराज पत्नी ने किया सुसाइड: शादी के बाद गर्लफ्रेंड से जारी था अफेयर, तलाक को लेकर हुआ था विवाद – Chhattisgarh News

By adminJanuary 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
42 11767879527 1767882122
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में पति-पत्नी विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। ​जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

.

मायके वालों का आरोप है कि उसके दामाद का शादी से पहले किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था। शादी के बाद उसकी गर्लफ्रेंड दामाद पर महिला से तलाक लेने का दबाव बना रही थी।

इसी बात को लेकर उसकी हमारी बेटी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए दामाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदरीदफाई का है।

घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए

मायके वालों ने दामाद पर दूसरी महिला से अफेयर का आरोप लगाया है।

मायके वालों ने दामाद पर दूसरी महिला से अफेयर का आरोप लगाया है।

दोनों का एक ढाई साल की बेटी और चार महीने का बच्चा भी है।

दोनों का एक ढाई साल की बेटी और चार महीने का बच्चा भी है।

गर्लफ्रेंड के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

गर्लफ्रेंड के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर निवासी 26 साल की रानी रत्नाकर की शादी चार साल पहले सिवनी के दयाल रत्नाकर (27) से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सेंदरीदफाई इलाके में रह रहे थे। दोनों का एक ढाई साल की बेटी और चार महीने का बच्चा भी है। दयाल रत्नाकर गैरेज में काम करता है।

शादी से पहले पति का दूसरी महिला से था अफेयर

पुलिस के अनुसार, दयाल का शादी से पहले उसका किसी दूसरे महिला के साथ अफेयर था। लेकिन शादी के बाद भी दयाल और उसके गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर जारी रहा। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। वहीं, दयाल के घर में एक ही मोबाइल था।

मोबाइल से दयाल की पत्नी रानी को पति के अफेयर की जानकारी हो गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

मायके वालों ने थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मायके वालों ने थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल को लेकर पति ने पत्नी को थप्पड़ मारे

बुधवार (7 जनवरी) को मोबाइल को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। रानी ने मोबाइल अपने पास रखा था, जिसे दयाल ने मांगा। रानी के मना करने पर दयाल ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से नाराज होकर रानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जबकि दयाल घर से चला गया।

कुछ देर बाद जब दयाल घर लौटा, तो उसने रानी को कमरे के अंदर लोहे की एंगल में फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजन तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

तलाक लेने का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड

दयाल रत्नाकर ने अपने बयान में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर तलाक लेने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था।

रानी रत्नाकर के भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा (दयाल) का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसके कारण वह उसकी बहन के साथ मारपीट करता था।

शिव कुमार ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले रानी ने वीडियो कॉल पर अपने घरवालों से बात की थी। उन्होंने दयाल रत्नाकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने मृतका के परिजनों और पति दयाल रत्नाकर के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

………………………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड ने दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो मार-डाला:बॉयफ्रेंड ने दुर्ग में घोंटा गला, रायपुर में फेंकी लाश, मर्डर करने वाला UP से अरेस्ट

रायपुर में नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

रायपुर में नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाइक से लाकर रायपुर में फेंक दिए। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट दिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.