.
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत ने रजिस्ट्रार विजिलेंस उच्च न्यायालय बिलासपुर मंजूर अहमद, किरण चतुर्वेदी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिला न्यायालय नारायणपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह नाग अपर सत्र न्यायाधीश, प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, प्रतिष्ठा ममगाई कलेक्टर नारायणपुर, रॉबिन गुड़िया एसपी नारायणपुर के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत के द्वारा व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों अभियोजन विभाग तालुका विधिक सेवा समिति विभाग का निरीक्षण कर न्यायिक कर्मचारी गणों को न्यायिक कार्य उचित ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में अधिवक्ता गणों से मिलने पहुंचे जहां जिला अधिवक्ता संघ के सीनियर अधिवक्ता जेपी देवांगन, जेएस राठौर के द्वारा समस्त अधिवक्ता गणों की ओर से उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
<
