Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » GPM में नाबालिग से रेप की कोशिश:अश्लील हरकतें और कपड़े उतारे, कोर्ट ने आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई
Breaking News

GPM में नाबालिग से रेप की कोशिश:अश्लील हरकतें और कपड़े उतारे, कोर्ट ने आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12bf1157 782c 4a18 a69c 617948866130 1770279832971
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



12bf1157 782c 4a18 a69c 617948866130 1770279832971
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी सेमलाल सरोता को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मामला 25 सितंबर 2024 का है। आरोपी सेमलाल सरोता (40) पर आरोप था कि उसने अपने परिचित नाबालिग लड़की को रात करीब 7 बजे एक घर में न्योता होने की बात कहकर अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसके कपड़े उतार दिए। जब पीड़िता ने विरोध किया और चिल्लाई, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी का हाथ दांत से काटा और वहां से भाग निकली। अगले दिन दर्ज हुआ मामला 26 सितंबर को पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद गौरेला थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी जेल जा चुका था आरोपी जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी सेमलाल सरोता पहले भी एक अन्य मामले में जेल जा चुका था। वह करीब चार-पांच महीने पहले ही जेल से छूटकर वापस आया था। कोर्ट का फैसला और सजा विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 9(ढ) और धारा 10 के तहत 7 साल का कठोर कारावास और 2000 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत 2 साल का कठोर कारावास और धारा 76 के तहत 5 साल का कठोर कारावास और 2000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को 3 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060352
Views Today : 22
Views Last 7 days : 2876
Views Last 30 days : 7911
Total views : 78109
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.