Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gondwana Festival at BTI Ground, Raipur | रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में गोंडवाना महोत्सव: 14 दिसंबर तक प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क; छत्तीसगढ़ी वेशभूषा-संगीत के खिले सुर – Raipur News
Breaking News

Gondwana Festival at BTI Ground, Raipur | रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में गोंडवाना महोत्सव: 14 दिसंबर तक प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क; छत्तीसगढ़ी वेशभूषा-संगीत के खिले सुर – Raipur News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 10 at 112614 1765347392
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में मां पीतांबरा जन सेवा समिति की ओर से आयोजित 17 दिवसीय गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव में मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ी संस्कृति वेशभूषा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतिय

.

सभी ने छत्तीसगढ़ी गीत पर रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों ने अपने फैशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अंगीकृत करने का संदेश भी दिया।

वहीं बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी के सदाबहार गीतों ने शाम को और भी मनोरम बना दिया। शहर के प्रसिद्ध सिंगर्स ने मंच से एक से बढ़कर एक नगमे पेश कर महफ़िल को खुशनुमा कर दिया।

whatsapp image 2025 12 10 at 112613 1765347428

महोत्सव के आयोजक वैभव सिंह सिसोदिया और सौरभ सिंह सिसोदिया ने बताया कि मेले में हर दिन विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां रोज़ाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होने के साथ ही यहां सभी प्रकार की कलाकृतियां, हुनरमंद कारीगरों के स्टॉल, घरेलू उपयोग की आकर्षक वस्तुएं और मनोरंजन के अलग-अलग जोन एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। लोग शॉपिंग के साथ-साथ सांस्कृतिक झलक का आनंद भी ले रहे हैं।

गोंडवाना महोत्सव 14 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित होगा, जहां आमजन के लिए कला, संस्कृति और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

whatsapp image 2025 12 10 at 112614 1 1765347514

गोंडवाना महोत्सव 2025 में सुरों का जलवा

गोंडवाना महोत्सव 2025 में मंगलवार की शाम सुरों और संगीत का बेहतरीन संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एन.के. निषाद द्वारा प्रस्तुत “घर घर दीया माता” से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श तारा बोरकर ने जोश से भरपूर “अरपा पैरी के धार” राज्य गीत प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।

हेमंत तिवारी ने रोमांटिक अंदाज में “चांद सी महबूबा हो मेरी कब” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, तो योगिता जी ने “दिल तो है दिल” से भावनाओं को सुरों से जोड़ा। सरोज जी ने फिल्म काला पत्थर का सुपरहिट गीत “बाँहों में तेरी मस्ती के झोके” गाकर समां बांध दिया।

सुबोध फ्रैंकलिन ने “प्यार के इस खेल में” और “गोरे रंग पे न इतना गुमान कर” जैसे लोकप्रिय गीतों से जमकर तालियां लूटीं। वहीं सारिका वर्मा ने “शायद मेरी शादी का ख्याल” प्रस्तुत कर दर्शकों को यादों के सफर पर ले गईं।

कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने शानदार उत्साह दिखाया। महोत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गोंडवाना की धरती पर कला और संस्कृति के रंग हमेशा चमकते रहेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

January 21, 2026

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.