Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gold and silver worth Rs 13 lakh looted from jewellery shop…VIDEO | ज्वेलरी-शॉप में गन पॉइंट पर 13 लाख की लूट,VIDEO: सोने-चांदी के गहने ले गए,बच्ची सोफे पर सोती रही, 3 में से 2 आरोपी MP के – Chhattisgarh News
Breaking News

Gold and silver worth Rs 13 lakh looted from jewellery shop…VIDEO | ज्वेलरी-शॉप में गन पॉइंट पर 13 लाख की लूट,VIDEO: सोने-चांदी के गहने ले गए,बच्ची सोफे पर सोती रही, 3 में से 2 आरोपी MP के – Chhattisgarh News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 138 31764913969 1764955482
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक ज्वेलरी शॉप से 13 लाख की लूट हो गई। 2 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाई और फिर सोने-चांदी के ज्वेलरी लूट कर ले गए। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

वीडियो में 1 चोर दुकान मालिक पर बंदूक ताने हुए, दूसरा चोर सामान भरते नजर आ रहा है। वहीं, शॉप के सोफे में एक बच्ची भी लेटी हुई थी। जिसे चोरों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं, घटना के 3 घंटे बाद ही पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने कुल 12 लाख 80 हजार का सामान लूटा था।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

वारदात के समय सोफे पर एक बच्ची भी सोई हुई थी।

वारदात के समय सोफे पर एक बच्ची भी सोई हुई थी।

आरोपियों के पास लूटे गए सोने-चांदी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपियों के पास लूटे गए सोने-चांदी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

मुख्य आरोपी सुकमा का रहने वाला है, जिसने वारदात की साजिश रची थी।

मुख्य आरोपी सुकमा का रहने वाला है, जिसने वारदात की साजिश रची थी।

मध्यप्रदेश से साथियों को बुलाकर वारदात

इस वारदात का मुख्य आरोपी सुकमा का रहने वाला अंकित राय (18) है। जिसने मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले अपने 2 साथी कोमल सिंह (22) और आर्यन रैपुरिया (22) को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पहले आरोपियों ने 3 दिन तक दुकान की रेकी की थी। चोरी के बाद सब एमपी भागने के फिराक में थे।

आरोपियों के पास से पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है।

आरोपियों के पास से पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है।

1 आरोपी को पकड़ाया, दूसरा भागा

जानकारी के मुताबिक मुख्य शहर में स्थित दुर्गा ज्वेलरी शॉप में वारदात हुई है। गुरुवार (4 दिसंबर) की रात साढ़े 8 बजे अचानक 2 नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने पिस्टल निकालकर सर्राफा व्यापारी पर तान दी। दूसरे युवक ने सारे आभूषण को अपने पास रखे एक बैग में डाल दिया। जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से फरार होने की कोशिश किए।

जैसे ही लुटेरे शॉप से बाहर भागे तो व्यापारी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया। दोनों आरोपी दौड़ने लगे। लोगों की भीड़ ने भी दौड़ाकर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया था। जो भागा उसके पास पिस्टल थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खुद SP भी मौके पर पहुंच स्थिति जानी।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खुद SP भी मौके पर पहुंच स्थिति जानी।

रात में बॉर्डर इलाके को सील करके जांच की गई थी।

रात में बॉर्डर इलाके को सील करके जांच की गई थी।

मुख्य आरोपी पर पहले भी हुई थी कार्रवाई

अंकित राय (18 साल) आपराधिक प्रवृत्ति का है। गांजा तस्करी मामले में कार्रवाई भी हो चुकी है। 1 दिसंबर को उसने अपने दोस्तों को एमपी से बुलाया और सुकमा में किराए के रूम में रुकवाया था। जहां रहकर तीनों ने लूट की प्लानिंग की थी और ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। घटना वाली रात कोमल और आर्यन पिस्टल लेकर शॉप में घुसे थे।

medium text quote 25 1764984784

…………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए, VIDEO: धनतेरस के दिन स्टाफ को बातों में उलझाया; सफाई से ज्वेलरी उठाकर पास रख ली

चोरी की घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

चोरी की घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

रायपुर से लगे आरंग के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदी करने आई महिला ने सोने के 2 हार चुरा लिए। पूरी घटना शॉप में लगे कैमरे में कैद हो गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.