![]()
पथरिया | छत्तीसगढ़ के जिलों में कांग्रेस संगठन पुनर्गठन के तहत नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। मुंगेली जिले में घनश्याम वर्मा को उनके बेहतर कार्यकाल के आधार पर पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआईसीसी और पीसीसी के इस निर्णय के बाद
.
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशन में देशभर में संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत ब्लॉक और बूथ स्तर तक कर्मठ कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के लिए मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। उन्होंने जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर दावेदारों की सूची एआईसीसी को भेजी थी। लंबे इंतजार के बाद सूची जारी होते ही घनश्याम वर्मा के दोबारा चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन और उनके निवास पहुंचकर बधाई दी। अपनी नियुक्ति पर घनश्याम वर्मा ने एआईसीसी और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे और जिले में संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
<
