![]()
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला जेल में साहू से मुलाकात के बाद अग्रवाल ने कहा कि बालेश्वर साहू को केवल इसलिए फंसाया गया है,
.
अग्रवाल ने सवाल उठाया कि यदि यह मामला इतना गंभीर था, तो पिछले पांच वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 7-10 साल पहले इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और अब जब बालेश्वर साहू कांग्रेस के विधायक हैं, तब भाजपा अपनी कमियों को छिपाने के लिए उन्हें जेल भेज रही है।
देशभर में विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पूरे देश में विपक्षी नेताओं को परेशान करने का माहौल बनाया जा रहा है। चाहे केंद्र में भाजपा की सरकार हो या राज्य में, विपक्ष को दबाने और डराने की नीति अपनाई जा रही है। अग्रवाल के अनुसार, बालेश्वर साहू के साथ जो हो रहा है, वह इसी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है।
उल्लेखनीय है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जांजगीर स्थित जिला जेल (खोखरा) भेजा गया है। साहू 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।
<
