Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former Chief Secretary Amitabh Jain appointed Chief Information Commissioner | पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त: IAS उमेश कुमार, डॉ. शिरीष मिश्रा को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी; राज्यपाल ने जारी किया निर्देश – Raipur News
Breaking News

Former Chief Secretary Amitabh Jain appointed Chief Information Commissioner | पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त: IAS उमेश कुमार, डॉ. शिरीष मिश्रा को सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी; राज्यपाल ने जारी किया निर्देश – Raipur News

By adminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qbt88gmcamitabh
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां करते हुए इसे और सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाया है। शासन ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

.

उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है, जिससे सूचना आयोग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता में और सुधार आने की उम्मीद है।

साथ ही, राज्य सूचना आयोग में दो और सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस उमेश कुमार अग्रवाल और सीनियर पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को शामिल किया गया है।

दोनों ही नियुक्तियों से आयोग में प्रशासनिक और पत्रकारिता दृष्टिकोण का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। उमेश कुमार अग्रवाल का प्रशासनिक अनुभव और डॉ. मिश्रा का मीडिया व जन संपर्क का अनुभव आयोग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

नियुक्तियों की सभी प्रक्रिया और नियम तय

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन सभी नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन और अन्य भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के तहत निर्धारित किए जाएंगे।

यह अधिसूचना “सूचना का अधिकार (केंद्रीय एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अंतर्गत लागू होगी। इसके तहत नियुक्तियों की सभी प्रक्रिया और नियम तय किए गए हैं, ताकि आयोग में पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना मकसद

राज्य सूचना आयोग का काम जनता को सूचना का अधिकार प्रदान करना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना है। मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों से आयोग की भूमिका और प्रभावी होगी।

इन नए नियुक्तियों के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त होने वाली याचिकाओं का निपटान तेजी से होगा और जनता को सरकारी नीतियों व निर्णयों के प्रति अधिक स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

screenshot 2026 01 10 110157 1768023193
screenshot 2026 01 10 110123 1768023208



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

January 21, 2026

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.