![]()
राजधानी रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सोमवार (1 दिसंबर) शाम 4.30 बजे पहुंचेंगी। दोनों टीमें रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर आएंगी। टीमों के रहने के लिए होटल में विशेष इंतजाम किए गए हैं
.
होटल स्टाफ और प्रबंधन के अनुसार, खिलाड़ियों को किसी तरह की कमी महसूस न हो, इसके लिए पूरे स्टाफ को विशेष निर्देश दिए गए हैं। टीमों के लिए 24 घंटे रूम सर्विस उपलब्ध रहेगी और खिलाड़ियों की प्राइवेसी व आराम का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की फोटो या वीडियो साझा नहीं करेंगे। टीमों को विशेष डाइट चार्ट के अनुसार मेन्यू उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें हाई प्रोटीन, लो फैट और हेल्दी न्यूट्रिशन का ध्यान रखा गया है।
भारतीय टीम(संभावित) : केएल राहुल(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रितुराज, वॉशिंगटन सुंदर, रविन्द्र जड़ेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा(बेंच)।
दक्षिण अफ्रीका टीम(संभावित) : ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन। टेंबा भवुमा, हेरमन, केशव महाराज, लुंगी(बेंच)।
ऐसा रहेगा टीमों का प्रैक्टिस शेड्यूल
द. अफ्रीका- 1.30 बजे से {भारत शाम 5.30 से द. अफ्रीका के खिलाड़ी 2 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे से भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरेगी। टीम के साथ 30 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल रायपुर पहुंचेगा। प्रैक्टिस के दौरान आम दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है। जबकि बीसीसीआई के कार्डधारी ही स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।
स्थानीय खिलाड़ियों के साथ करेंगे प्रैक्टिस दोनों टीमों के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। प्रैक्टिस के दौरान इन खिलाड़ियों को रोहित-विराट के सामने गेंद डालने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों की डिमांड के अनुसार स्थानीय खिलाड़ी को नेट्स पर भेजा जाएगा।
<
