दुर्ग | मोहन नगर थाना अंतर्गत सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित एक जिम में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निश
.
घटना सुबह लगभग 6:15 बजे की है। आग तीसरी मंजिल में लगी, जिससे धुआं पूरी इमारत में फैल गया और स्थिति गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय ने तुरंत दो दमकल वाहनों को भेजा। आग ऊपरी तल पर होने से दमकल कर्मियों को आग पर काबू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन उनके समन्वय और तेजी ने आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
<
