Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Female BLO fainted during SIR survey in Bilaspur | बिलासपुर में SIR सर्वे के दौरान बेहोश हुई महिला BLO: विभागीय-निर्वाचन काम से परेशान थीं सुपरवाइजर, ब्लड प्रेशर बढ़ने से हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Female BLO fainted during SIR survey in Bilaspur | बिलासपुर में SIR सर्वे के दौरान बेहोश हुई महिला BLO: विभागीय-निर्वाचन काम से परेशान थीं सुपरवाइजर, ब्लड प्रेशर बढ़ने से हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251130 wa0112 1764538903
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुपरवाइजर का अस्पताल में चल रहा इलाज।

बिलासपुर समेत प्रदेश भर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। रविवार अवकाश के दिन भी BLO स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए। इस दौरान तारबाहर स्कूल में एक महिल

.

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उनकी मॉनिटिरिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस काम में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इसके चलते पुनरीक्षण के काम में लगे शिक्षक सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मानसिक तनाव में आ गए हैं।

बेटी ने कहा- निर्वाचन और विभागीय काम के दवाब में परेशान थीं मां।

बेटी ने कहा- निर्वाचन और विभागीय काम के दवाब में परेशान थीं मां।

स्कूल में बेहोश हो गईं सुपरवाजर घटना तारबाहर पानी टंकी स्थित दुर्गा पंडाल के पास शासकीय स्कूल की है। यहां रविवार को 10 BLO ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सुपरवाइजर ई गीता कृष्णन बेहोश होकर गिर गईं। वहां मौजूद शिक्षक सहित कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद घटना की जानकारी अफसरों व उनके परिजन को दी गई।

विभागीय और निर्वाचन ड्यूटी के चलते तनाव उनके साथ काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने बताया कि लगातार काम की वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। विभागीय काम के साथ-साथ निर्वाचन के काम के चलते ऐसी स्थिति बनी है। उनकी बेटी ने बताया कि लगातार काम के चलते उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभी स्थिति सामान्य है।

संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर ने रविवार को अवकाश के दिन किया निरीक्षण।

संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर ने रविवार को अवकाश के दिन किया निरीक्षण।

कमिश्नर और कलेक्टर ने SIR का लिया जायजा संभागीय कमिश्नर सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रविवार को संयुक्त रूप से दौरा कर मत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य का फील्ड स्तर पर जायजा लिया। उन्होंने बिलासपुर विधानसभा के साथ ही बेलतरा विधानसभा और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने BLO के कार्यों की मौके पर समीक्षा की और उन्हें जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। कमिश्नर जैन ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के गोंडपारा के अलावा बंधवापारा, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बिरकोना और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिर्री पहुंचकर BLO के कार्यों को देखा।

कमिश्नर ने सराहना कर बढ़ाया हौसला इस दौरान कमिश्नर सुनील जैन ने कुछ BLO से अपने समक्ष गणना पत्रक का डिजिटाइज़ भी कराया। हिर्री की BLO और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मरकाम ने तत्परता पूर्वक महज एक मिनट में डिजिटीकरण करके अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया। इस पर जैन ने उनके काम की सराहना की कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अभियान के अगले चरण में लोगों को दावा आपत्ति का मौका भी मिलेगा। कलेक्टर ने बीएलओ से उनकी समस्याएं भी सुनी और निराकरण किया। उन्होंने कहा कि अब पूरा ध्यान बचे हुए मतदाताओं पर फोकस करें। एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं होने चाहिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, एसडीम मनीष साहू, आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार गरिमा ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

राजनीतिक दल के BLA मतदाता पुनरीक्षण में नहीं ले रहे रुचि।

राजनीतिक दल के BLA मतदाता पुनरीक्षण में नहीं ले रहे रुचि।

राजनीतिक दल के BLA नहीं ले रहे रूचि कमिश्नर और कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शहर के गोंडपारा इलाके में पदयात्रा भी किया। साथ ही उन्होंने लोगों को इस अभियान के संबंध में जागरूक भी किया। कुछ बचे हुए मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें जल्द गणना पत्रक भरकर जमा करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि इस अभियान में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त BLA रुचि नहीं दिखा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एक भी BLA नहीं मिले। कमिश्नर जैन ने कहा कि BLO उन्हें उपस्थिति के लिए लिखित में सूचना दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Yaman and Durgeshwar selected for National Wrestling Competition | कुश्ती प्रतियोगिता में यमन व दुर्गेश्वर का नेशनल में चयन – Dhamtari News

December 6, 2025

Distributed fruits to patients and people in the district hospital. | जिला अस्पताल में मरीज व लोगों को फल बांटे – Raigarh News

December 6, 2025

Students showcased their talent and were honored. | विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सम्मान हुआ – Raigarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1403
Views Last 30 days : 3731
Total views : 62499
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.