Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Father hanged himself on the way back home with his daughter | बेटी संग घर लौटते पिता ने लगाई फांसी: थाने के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा, बोले-बेटी को धमकाने वाले को पुलिस ने नहीं पकड़ा – Balod News
Breaking News

Father hanged himself on the way back home with his daughter | बेटी संग घर लौटते पिता ने लगाई फांसी: थाने के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा, बोले-बेटी को धमकाने वाले को पुलिस ने नहीं पकड़ा – Balod News

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eec3fea0 643a 479a a7bf 47ccc2fb7333 1764699630
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eec3fea0 643a 479a a7bf 47ccc2fb7333 1764699630

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार देर रात अपनी बेटी के साथ कार से घर लौट रहे ग्राम समिति अध्यक्ष रामनारायण टांडिया (44 वर्ष) ने बीच रास्ते कार रोककर फांसी लगा ली। अचानक हुई इस घटना के बाद उनकी बेटी लगभग 1 किलोमीटर पैदल दौड़कर घर पहुंची और बड़े पिताज

.

रामनारायण ने 17 अक्टूबर को अपनी बेटी को परेशान करने वाले एक युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि युवक लगातार लड़की को धमका रहा था। इसी वजह से पिता एक महीने से रोज बेटी को दुर्ग कॉलेज छोड़ने और लाने जाते थे। परिवार युवक की धमकियों से परेशान था।

कॉलेज से लौटते समय तनाव में था पिता

रामनारायण के बड़े भाई लक्ष्मी नारायण टांडिया ने बताया कि सोमवार को छोटा भाई अपनी बेटी को कॉलेज से लेकर लौट रहा था। रास्ते में साल्हेटोला-धरमपुरा के बीच अचानक गाड़ी रोककर वे नीचे उतरे और पेड़ से फांसी लगा ली। परिजन रात 12 बजे मौके पर पहुंचे और फिर 3 बजे शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया।

भाई ने गोद लेकर बच्चे की परवरिश की थी

लक्ष्मी नारायण ने बताया कि रामनारायण ने बचपन से बेटी गोद लेकर पाला था। उन्होंने बेटी को एमएससी तक पढ़ाया और अब दुर्ग में डीएड की पढ़ाई करवा रहे थे। परिवार का कहना है कि मानपुर क्षेत्र के युवक द्वारा परेशान किए जाने से वे कई दिनों से मानसिक तनाव में थे।

Ex MLA सहित ग्रामीण शव लेकर पहुंचे थाना

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 1.30 बजे ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता पिकअप में शव रखकर सीधे बालोद थाना पहुंच गए। वहां पर पुलिस के खिलाफ जोरदार हंगामा किया गया। इस दौरान बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और कई कांग्रेसी नेता शाम 4.30 बजे तक थाने के सामने बैठे रहे।

शव उतारने के दौरान पुलिस-परिजनों में झूमाझटकी

पूर्व विधायक और परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन एसडीओपी एक्का, टीआई शिशुपाल, और यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय ने शव को उतारने नहीं दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया – विधायक

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि मृतक ने पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार बेटी की सुरक्षा के लिए रोज कॉलेज तक पहरेदारी करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे परिवार की नाराजगी बढ़ी।

कई जगह दबिश, जल्द होगी गिरफ्तारी – टीआई

टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार है। उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Action against illegal paddy in Raipur | रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त: 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला अभियान, 42 मामलों में हुई कार्रवाई – Raipur News

December 6, 2025

IT-RAID…Officers took digital evidence-file documents from the premises of businessmen | IT रेड…कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य-फाइल ले गए अफसर: हवाला के जरिए लेनदेन का शक, 14 घंटे जांच चली; बयान देने ऑफिस बुलाया – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046834
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1399
Views Last 30 days : 3727
Total views : 62495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.