Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Even after the death of the student, the education department is negligent. | छात्र की मौत के बाद भी शिक्षा विभाग लापरवाह: बलरामपुर स्कूल में जर्जर शौचालय और खुला सेफ्टी टैंक खतरा – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Even after the death of the student, the education department is negligent. | छात्र की मौत के बाद भी शिक्षा विभाग लापरवाह: बलरामपुर स्कूल में जर्जर शौचालय और खुला सेफ्टी टैंक खतरा – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d28503df 87d0 448b aeb1 5392381dabb1 1768055589123
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के शारदापुर स्थित एक स्कूल में छज्जा गिरने से छात्र की मौत के बाद भी शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। स्कूल परिसर में बने 5 शौचालय पूरी तरह जर्जर अवस्था में हैं और उनका खुला सेफ्टी टैंक बच्चों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।

.

हादसे के तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में शौचालयों को तो खोल दिया, लेकिन उनकी मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। सबसे गंभीर बात यह है कि शौचालय का सेफ्टी टैंक अभी भी खुला हुआ है, जिससे बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।

1461d8db b0bc 4c82 85a3 ae8df26b7c8d1768055589116 1768120182

अधिकारियों व शिक्षकों को लगाई फटकार

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते पीड़ित परिवार से मिलने उनके गृह ग्राम शारदापुर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से संवेदना व्यक्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।

विधायक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

62005959 67b8 430b a52d 65e9d3fc4e7d 1768055589112

सुरक्षा जांच करने के दिए निर्देश

इस संबंध में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लापरवाही का मामला है। एक बच्चे की जान जाने के बाद भी अगर स्कूल परिसर में सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं, तो यह गंभीर अपराध है।

मैंने अधिकारियों को तत्काल शौचालयों की मरम्मत करने, सेफ्टी टैंक को सुरक्षित ढंग से ढकने और पूरे स्कूल की सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

dea3fac4 1bb5 4d92 9aeb 7975978899f0 1768055589119

गंभीर लापरवाही का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद भी खतरे बने रहना बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों ने जर्जर शौचालयों की तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों व शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.