Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ED का बड़ा एक्शन, भारतमाला परियोजना भूमि घोटाले में 9 ठिकानों पर मारे छापे, 45 करोड़ का हुआ था गबन
Breaking News

ED का बड़ा एक्शन, भारतमाला परियोजना भूमि घोटाले में 9 ठिकानों पर मारे छापे, 45 करोड़ का हुआ था गबन

By adminDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 12 2025 bharatmala scam 29dec
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जबरदस्त दबिश के साथ हुई। भारतमाला परियोजना में हुए करीब 45 करोड़ रुपये के कथित भूमि घो …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Dec 2025 10:42:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Dec 2025 10:42:30 PM (IST)

ED का बड़ा एक्शन, भारतमाला परियोजना भूमि घोटाले में 9 ठिकानों पर मारे छापे, 45 करोड़ का हुआ था गबन
भारतमाला परियोजना भूमि घोटाले में 9 ठिकानों पर मारे छापे।

HighLights

  1. भारतमाला परियोजना में ₹45 करोड़ का जमीन घोटाला मामला
  2. ला विस्टा कॉलोनी सहित करीबियों के दफ्तरों पर ED का छापा
  3. देर रात तक चली पूछताछ, ईडी ने डिजिटल सबूत किए जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जबरदस्त दबिश के साथ हुई। भारतमाला परियोजना में हुए करीब 45 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीमों ने रायपुर और महासमुंद में कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में अधिकारियों ने घंटों तक दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच की।

तड़के सुबह सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची टीमें

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 सदस्यीय ईडी की टीम लगभग 50 सीआरपीएफ जवानों के साथ चार वाहनों में सवार होकर निकली थी। यह कार्रवाई इतनी गुप्त रखी गई थी कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को भी इसकी भनक तक नहीं थी। टीम ने सीधे चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी और वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए।

जसबीर बग्गा और ससुर हरमीत चावला के घर जांच

महासमुंद शहर में ईडी की कार्रवाई दो प्रमुख स्थानों पर केंद्रित रही। पहली टीम मेघ बसंत कॉलोनी निवासी जसबीर सिंह बग्गा के घर पहुंची, जो आर्यन होंडा एजेंसी के संचालक हैं। वहीं, दूसरी टीम ने वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले हरमीत सिंह चावला के निवास पर दबिश दी। जसबीर बग्गा, हरमीत सिंह खनूजा के भाई हैं, जबकि हरमीत चावला उनके ससुर हैं। इन स्थानों पर देर रात तक दस्तावेजों की सघन जांच जारी रही।

ला विस्टा कॉलोनी सहित करीबियों के दफ्तरों पर दबिश

ईडी ने महासमुंद के साथ ही राजधानी रायपुर में भी मोर्चा संभाला। रायपुर के अमलीडीह स्थित ‘ला विस्टा’ कॉलोनी में हरमीत सिंह खनूजा के मकान नंबर 118 पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, खनूजा के ससुर हरमीत चावला और उनके कुछ अन्य करीबियों के घर एवं दफ्तरों पर भी टीम ने दबिश दी। अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य और जमीन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें- बीजापुर में शहीद के परिवार को ₹1.10 करोड़ की आर्थिक सहायता, पुलिस सैलरी पैकेज से मिला परिवार को संबल

भारतमाला परियोजना का मुआवजा खेल

यह पूरी छापामार कार्रवाई भारतमाला परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे में हुई अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। जांच के केंद्र में करीब 45 करोड़ रुपये का भूमि घोटाला है, जिसमें कुछ सरकारी अधिकारियों, जमीन मालिकों और जमीन दलालों की संलिप्तता होने की संभावना जताई जा रही है। ईडी इन ठिकानों से मिले रिकॉर्ड के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घोटाले की राशि का लेन-देन किन माध्यमों से हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.