लोगों ने रोकने के बजाय वीडियो बनाया।
कोरबा जिले में दशहरे के दिन एक शराबी युवक ने खूब उत्पात मचाया। खरमोरा अटल आवास में नशेड़ी ने दो युवकों की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की, उन्हें आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक पीड़ितों को बेल्ट से पीटते हुए ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाता दिख रहा है। युवक बचाव में गुहार भी लगाए लेकिन कोई नहीं आया। बल्कि कुथ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था युवक।
पीड़ित ने लगाई गुहार
पीड़ित युवक मुड़ापार के रहने वाले थे। पिटाई के दौरान पीड़ित युवक हाथ जोड़कर छोड़ने और घर जाने की गुहार लगाते रहे, यह भी बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और आज दशहरा है। आरोपी ने उनका खाना भी नीचे गिरा दिया।
बचाने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। घटना के समय स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक पिटाई करने वाला युवक विशाल दास है, खरमोरा अटल आवास में रहता है। वह आदतन अपराधी है। कई बार जेल से आ चुका है।
खरमोरा अटल आवास में नशेड़ियों के उत्पात और मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आरोप है कि अटल आवास में कई घरों पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है।

नशेड़ी ने युवकों का खाना भी फेंक दिया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
यह घटना 2 अक्टूबर को दशहरा के दिन हुई, जब एक नशे में धुत युवक ने दो अन्य युवकों को आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

<
