Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drunk man murdered in Kanker | कांकेर में नशे में विवाद, परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला: नशे में करता था मारपीट और गाली-गलौज, पत्नी, मां, बहन और बच्चों ने की हत्या – Kanker News
Breaking News

Drunk man murdered in Kanker | कांकेर में नशे में विवाद, परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला: नशे में करता था मारपीट और गाली-गलौज, पत्नी, मां, बहन और बच्चों ने की हत्या – Kanker News

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dcae7f0f 5bc3 4250 9875 e35e4ca4e1f5 1767868986191
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dcae7f0f 5bc3 4250 9875 e35e4ca4e1f5 1767868986191

कांकेर जिले में शराब की लत और घरेलू हिंसा से तंग आकर एक व्यक्ति की उसके ही परिवार ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां, पत्नी, बहन और दो बच्चों को गिरफ्तार किया है। यह घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी की है।

.

मृतक की पहचान भगवान सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शराब का आदी था। परिजनों के अनुसार, वह प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था और अपनी बुजुर्ग मां, पत्नी, बहन और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। परिवार उसके हिंसक व्यवहार से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान था।

नशे में परिवार वालों से रोज करता था झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगलवार को भी भगवान सिंह अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी (टंगिया) निकालकर सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा।

परिवार वालों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत

रोज-रोज की प्रताड़ना और उस समय के जानलेवा खतरे से तंग आकर परिवार का आ​क्रोश बढ़ गया। बचाव और गुस्से में परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर लाठी-डंडों से भगवान सिंह की पिटाई कर दी। इस पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में ही परिवार के सदस्यों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे भगवान सिंह के दैनिक अत्याचारों से परेशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की मां, पत्नी, बहन और दोनों बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.