Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drunk goons stabbed in Maudhapura | रायपुर में गुंडों ने नशे में मारा चाकू: पुरानी-रंजिश में देर रात किया हमला, युवक ने गली में भागकर बचाई जान; नाबालिग समेत चार पकड़ाए – Raipur News
Breaking News

Drunk goons stabbed in Maudhapura | रायपुर में गुंडों ने नशे में मारा चाकू: पुरानी-रंजिश में देर रात किया हमला, युवक ने गली में भागकर बचाई जान; नाबालिग समेत चार पकड़ाए – Raipur News

By adminJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 01 11t193145904 1768140141
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में शनिवार देर रात नशे में घूम रहे गुंडों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। विवाद के बाद युवक ने गली में दौड़कर भागा और अपनी जान बचाई।

.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद अली है। आरोपियों में अयान कुरैशी उर्फ बीटी, मोहम्मद फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा।

पीड़ित की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला

पीड़ित मोहम्मद अली असगर ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जनवरी की रात करीब 10.40 बजे वह राजातालाब स्थित अपने घर जाने के लिए गरीब नवाज दवाखाना के सामने वाहन का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान कल्लू गैरेज क्षेत्र में रहने वाले अयान कुरैशी उर्फ बीटी, मोहम्मद फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा और एक नाबालिग ने उसे रोका। आरोपी पुराने विवाद को लेकर बहस करते हुए मारपीट करने लगे और इस दौरान अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया।

चाकूबाजी को अंजाम देने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा।

चाकूबाजी को अंजाम देने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा।

हमले के बाद भागकर बचाई जान

चाकू लगने के बाद मोहम्मद अली दौड़ा और पास की गली में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। आरोपियों के पास से चाकू बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है। नाबालिग को बाल सुधा गृह भेज दिया गया है।

इलाके में पुलिस तैनात

चाकूबाजी की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस तैनात है। पुलिस गश्त कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करके उन्हें समझाइश दे रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bijapur Former Sarpanch Shot Dead by Maoists

January 21, 2026

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर:नगर निगम की कार्रवाई, 7 दिन पहले चस्पा किया गया था नोटिस

January 21, 2026

हैंडबॉल: सरस्वती कॉलेज बना चैंपियन मेजबान एनईएस कॉलेज उपविजेता रहा

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.