Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News
Breaking News

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 717558678331756237196 31764955044 1764956086
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में ड्रग्स बेचते 2 तस्कर पकड़ाए है। उनके कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

.

5 दिसंबर को आरोपी साइंस कॉलेज मैदान के पास एक कार में पहुंचे थे। जहां वे ड्रग्स बेचने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।

पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काले रंग की हुंडई कार में दो युवक चिट्टा (हेरोइन) बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

कार मोबाइल भी जब्त किया

आरोपियों की तलाशी में पुलिस को 26.22 ग्राम चिट्टा मिला। बरामद चिट्‌टे की कीमत 2,60,100 रुपए है। चिट्‌टे के साथ ही हुंडई कार (CG 04 NT 3892), कीमत करीब 20 लाख रुपए, 7 मोबाइल, कुल कीमत लगभग 74,000 रुपए पुलिस ने बरामद किया है।

दोनों आरोपी रायपुर के ही रहने वाले है। आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे? किसे बेचने वाले थे? इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आयुष दुबे उर्फ मयंक, पंचशील नगर निवासी
  2. मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी, पचपेड़ी नाका

एसआई की टीम ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक तुलसीराम भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने बिना सर्च वारंट तत्काल कार्रवाई की, क्योंकि आरोपियों के भागने की आशंका थी। मौके पर वाहन और आरोपियों की तलाशी ली गई।

बरामद चिट्टा को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से चिट्टा की अवैध बिक्री में सक्रिय थे और मौके पर ग्राहक तलाश रहे थे।

ड्रग्स केस में पुलिस ने इस महिला पैडलर को पकड़ा था। (फाइल फोटो)

ड्रग्स केस में पुलिस ने इस महिला पैडलर को पकड़ा था। (फाइल फोटो)

पूर्व में भी हो चुकी गिरफ्तारी

रायपुर पुलिस मे अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों पर बीते दिनों कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान महिला ड्रग्स तस्कर भी पकड़ी गई थी। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात पुलिस अधिकारियों ने की है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में 100 के नोट से ड्रग्स खींचता युवक VIDEO: मोबाइल स्क्रीन पर लाइन बनाई, नाक से खींचा; पंजाब-दिल्ली बंद, अब नागपुर-गोंदिया नेटवर्क एक्टिव

रायपुर के होटल में ड्रग्स लेती युवती, फार्महाउस में पार्टी के बाद अब युवक के ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल हो रहा है।

रायपुर के होटल में ड्रग्स लेती युवती, फार्महाउस में पार्टी के बाद अब युवक के ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल हो रहा है।

रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है। लड़का मोबाइल पर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाता है। इसके बाद 100 रुपए के नोट से रोलिंग पेपर बनाता है। फिर ड्रग्स की एक-एक लाइन को नोट के जरिए खींचता है। वीडियो में गैंग सॉन्ग का ऑडियो चल रहा है। लड़का गाड़ी में घूमते और गिफ्ट के साथ भी दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056119
Views Today : 111
Views Last 7 days : 2037
Views Last 30 days : 7032
Total views : 72391
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.