![]()
रायगढ़ | रायगढ़ के समाजसेवी स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्रों ने शहर के दो प्रमुख संस्थानों में फल वितरण कर पिता के सामाजिक दायित्वों को निभाया और उनकी स्मृति को नमन किया। यह पहल दिवंगत अग्रवाल के जीवन दर्शन सेवा और परोपकार को आगे
.
उनकी स्मृति में उनके तीनों सुपुत्र सुनील रामदास अग्रवाल, अनिल रामदास अग्रवाल और सुशील रामदास अग्रवाल ने जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम में रोगियों एवं बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों, विशेषकर गरीब परिवारों के रोगियों को फल देकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने दोनों स्थानों पर लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
<
