Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dirty water problem in Durg | दुर्ग में गंदे पानी का प्रकोप: उतई में दो वार्ड में फैला पीलिया, डॉक्टरों की टीम ने घर-घर जाकर की जांच, हैंडपंप को किया बंद, पानी का लिया सैंपल – durg-bhilai News
Breaking News

Dirty water problem in Durg | दुर्ग में गंदे पानी का प्रकोप: उतई में दो वार्ड में फैला पीलिया, डॉक्टरों की टीम ने घर-घर जाकर की जांच, हैंडपंप को किया बंद, पानी का लिया सैंपल – durg-bhilai News

By adminJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 08 at 61141 pm 1767876185
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले की नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में गंदा पानी पीने से पीलिया फैलने का मामला सामने आया है। बीते करीब एक माह से क्षेत्र में पीलिया के मरीज मिल रहे हैं, जिससे पूरे नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है क

.

उतई के वार्ड-15 में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

उतई के वार्ड-15 में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। करीब 20 मरीजों के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। जांच में पाया गया कि अधिकांश परिवार बोरिंग या हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे थे। वार्ड में एक कॉमन हैंडपंप को एहतियातन बंद कर दिया गया है और सभी संदिग्ध जलस्रोतों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वार्डवासियों को दवाईयों का किया जा रहा वितरण।

वार्डवासियों को दवाईयों का किया जा रहा वितरण।

एक ही वार्ड में अब तक मिल चुके हैं 12 मरीज बताया गया कि वार्ड 15 में एक नल कनेक्शन के सामने एक घर में 12 लोग रहते हैं, जिनमें से तीन लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए। आसपास के घरों के पानी के सैंपल भी लिए गए, हालांकि वहां अन्य मरीज नहीं मिले हैं। वहीं वार्ड 14 में पहले 12 मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने एक बोरिंग को प्रभावित मानते हुए उसे तत्काल बंद कर दिया है। विभाग का दावा है कि वार्ड 14 के सभी मरीज अब ठीक हो चुके हैं।

वार्ड में इस तरह नालियों के बीच से गुजरती है पाइपलाइन।

वार्ड में इस तरह नालियों के बीच से गुजरती है पाइपलाइन।

बीएमओ ने डॉक्टरों के साथ घर जाकर ली जानकारी बीएमओ डॉ. देवेंद्र बेलचंदन ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने प्रभावित घरों का निरीक्षण किया है। फिलहाल दो नए घरों में हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट और दवाइयों का वितरण किया जा चुका है। लोगों को केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वे कर निगरानी रखी जा रही है और साफ-सफाई व खान-पान में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

हैंडपंप बंद कर दिए, टैंकर से भेज रहे पानी प्रभावित क्षेत्र में एहतियातन सार्वजनिक हैंडपंप और बोरिंग बंद कर दिए गए हैं। नगर पंचायत द्वारा टैंकर से शुद्ध पानी की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही नालियों की सफाई और कीटनाशक छिड़काव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।

घरों के पानी के सैंपल भी टीम ने लिया स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि सभी घरों के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर वार्ड 14 और 15 में स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.