Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » DIG, Businessmen Caught in Video Racket; Accused Arrested
Breaking News

DIG, Businessmen Caught in Video Racket; Accused Arrested

By adminMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chatgpt image may 24 2026 073609 am 1779589377
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


इंदौर के हनीट्रैप मामले में छत्तीसगढ़ के DIG का नाम भी सामने आया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आए हनीट्रैप-2 मामले ने एक बार फिर 2019 के चर्चित सेक्स स्कैंडल की यादें ताजा कर दी हैं। इस बार मामला मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली तक पहुंच गया है।

.

मामले में नेताओं, अफसरों और कारोबारियों से जुड़े 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा किया गया है। इंदौर क्राइम ब्रांच का दावा है कि वीडियोज में कई प्रभावशाली नेता, बड़े कारोबारी और छत्तीसगढ़ पुलिस के DIG रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।

मामले में गिरफ्तार श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पूछताछ में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को रेशू चौधरी के मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

जांच एजेंसियों के अनुसार इन वीडियो के जरिए रसूखदार लोगों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए की वसूली की गई। वहीं, कुछ वीडियो बेचने की तैयारी किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

नेताओं, अफसरों और कारोबारियों से जुड़े 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा।

नेताओं, अफसरों और कारोबारियों से जुड़े 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा।

प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा था रैकेट

जांच में सामने आया कि पूरा रैकेट प्लानिंग के साथ संचालित किया जा रहा था। भोपाल से श्वेता विजय जैन नेटवर्क ऑपरेट करती थी, जबकि रेशू चौधरी टारगेट्स से संपर्क साधने और उन्हें जाल में फंसाने का काम करती थी।

जांच के दायरे में मध्य प्रदेश के एक विधायक, मालवा-निमाड़ के कुछ नेता और एक पूर्व अधिकारी बताए जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के डीआईजी रैंक के अधिकारी, दिल्ली के वरिष्ठ नेता और गुजरात के एक उद्योगपति का नाम भी सामने आया है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि दिल्ली के एक नेता से 4 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश रची गई थी।

cover471779209582 1779271643

कारोबारी से मारपीट के बाद खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ, जब इंदौर के कारोबारी हितेंद्र उर्फ चिंटू ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 28 अप्रैल को सुपर कॉरिडोर पर अलका दीक्षित और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी।।

1 2 1 1779517200

प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण की जांच

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जयदीप, लाखन चौधरी, पत्रकार जितेंद्र पुरोहित और हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा भी शामिल हैं।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क को किसी प्रशासनिक या राजनीतिक संरक्षण का लाभ तो नहीं मिल रहा था। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

newsroom composite 730x487 15 1779250886

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमें में चर्चाएं

इंदौर में हनीट्रैप कांड के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इंदौर सिंडिकेट के जाल में फंसे डीआईजी रैंक के अधिकारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर वह अधिकारी कौन है, इसे लेकर विभाग में अटकलों का दौर जारी है।

2 3 1779477180

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जेल में श्वेता-अलका की दोस्ती, बाहर आकर बनाया हनीट्रैप गैंग: कारोबारियों-नेताओं को बनाते थे टारगेट; बदनामी के डर से कई लोग सामने नहीं आ रहे

img9793 1779214689

इंदौर के हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू ठाकुर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड भोपाल निवासी श्वेता विजय जैन बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर को मिली फोरेंसिक वैन, जांच में आएगी तेजी:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिखाई हरी झंडी, अपराधों की जांच होगी आसान

May 24, 2026

बिलासपुर को मिली फोरेंसिक वैन, जांच में आएगी तेजी:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिखाई हरी झंडी, अपराधों की जांच होगी आसान

May 24, 2026

बिलासपुर को स्वच्छ-व्यवस्थित बनाने पर नगरीय प्रशासन सचिव का फोकस:बोलीं- गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सिटी बस जल्द शुरू होगी

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071779
Views Today : 88
Views Last 7 days : 2117
Views Last 30 days : 4879
Total views : 94317
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.