![]()
.
जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केन्द्र द्वारा बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम आमातालाब रोड धमतरी में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें चारों ब्लॉक से 320 युवती, महिलाओं ने अलग-अलग वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 से 18 वर्ष और 18 से 35 वर्ष में हुई।
9 से 18 वर्ष कुश्ती में सोरम की तुलसी, गोकुलपुर की पायल, रस्साकसी में कुरूद, धमतरी, 100 मीटर दौड़ में कविता यादव धमतरी, रागनी कंवर कुरूद, 400 मीटर में हेमलता नगरी, निहारिका धमतरी, तवा फेंक में प्रिया कुरूद, रुपाली धमतरी, फुटबाल में धमतरी, मगरलोड, वेटलिफ्टिंग में दीपाली फुटान धमतरी, वैष्णवी छाती, हाकी में नगरी, बैडमिंटन सिंगल में एकस्वी ध्रुव धमतरी, हेतल नगरी, डबल्स में शांभवी-आराध्या धमतरी, डागेश्वरी-निकिता कुरूद, खो-खो में धमतरी, नगरी, वॉलीबाल में धमतरी और मगरलोड की टीम क्रमश प्रथम व द्वितीय रहीं। खेल आयोजन के दौरान सहायक खेल अधिकारी जेपी देव, वेदराम साहू, ओमप्रकाश साहू, ममता ठाकुर, खेमराज साहू, ओंकार पटेल, राजकुमार सिन्हा, खिलेंद्र साहू, सुनील सिन्हा, गोपाल साहू, प्रदीप सिन्हा, हेमलाल सिन्हा आदि मौजूद रहे।
यह आयोजन प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच है : नेहरू 18 से 35 वर्ष कुश्ती में प्रथम खेलो इंडिया केंद्र की आरती, द्वितीय गोकुलपुर की वेदकुमारी नेताम, रस्साकसी में प्रथम कुरूद, द्वितीय नगरी, वेटलिफ्टिंग 18 से 35 वर्ष में प्रथम हसदा की रोशनी, हॉकी में प्रथम नगरी, बैडमिंटन सिंगल में प्रथम धमतरी से अंजली, द्वितीय नगरी की योगेश्वरी, डबल्स में प्रथम धमतरी की टिकेश्वरी-देविका, द्वितीय नगरी की योगेश्वरी- डिगेश्वरी, खो-खो में प्रथम धमतरी, द्वितीय नगरी, वॉलीबाल में प्रथम नगरी, द्वितीय धमतरी रहे। 100 मीटर दौड़ में लीना कश्यप नगरी, चंद्रकला धमतरी, 400 मीटर दौड़ में तारणी कुरूद, ममता धमतरी, तवा फेंक में प्रतिभा नगरी, रितिका कुरूद क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, एसडीएम पीयूष तिवारी आदि मंच पर मौजूद रहे। नेहरू राम निषाद ने कहा कि यह आयोजन प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच है।
<
