देश के कई राज्यों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला न्यायालय में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और दोपहर 1 बजे बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम डॉग स्क्वा
.
धमतरी पुलिस की खोजी डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम ने न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने बीडीएस उपकरणों की मदद से न्यायालय के गार्डन परिसर और प्रथम मंजिल सहित पूरे भवन की जांच की।
छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी होने के बाद रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और धमतरी सहित आसपास के शहरों के न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमतरी पुलिस ने न्यायालय परिसर में करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।
लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च अभियान जारी रखा गया है।

<
