जांजगीर | शिक्षा विभाग के डीईओ अशोक सिन्हा ने परीक्षा पर चर्चा में मिले टारगेट को 100 प्रतिशत पूरा करने के उद्देश्य से अब तक हुई एंट्री की समीक्षा के लिए दोबारा बैठक की। डीईओ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संकुल प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारियो
.
डीईओ ने स्पष्ट किया कि कम प्रतिशत वाले क्षेत्रों में सुधार किया जाए और केवल औपचारिक कार्रवाई न करके वास्तविक परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो क्षेत्र कमज़ोर हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। संकुल प्रभारी को निर्देश दिए गए कि वे अपनी टीम के कार्यों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि सभी कार्य सही समय पर और सही तरीके से किए जाएं। डीईओ ने यह भी कहा कि कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
<
