Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand to restore MNREGA to its old name and original form | मनरेगा को पुराने नाम,मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग: जरिता लैत फ्लांग बोली-भाजपा ऐतिहासिक योजना को कमजोर कर खत्म करने की कोशिश कर रही – Jashpur News
Breaking News

Demand to restore MNREGA to its old name and original form | मनरेगा को पुराने नाम,मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग: जरिता लैत फ्लांग बोली-भाजपा ऐतिहासिक योजना को कमजोर कर खत्म करने की कोशिश कर रही – Jashpur News

By adminJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e191c698 47f3 4f66 9aec 075e995b56ad 1768054851513
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर के कुनकुरी में कांग्रेस ने मनरेगा को उसके पुराने नाम और मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण मजदूर उपस्

.

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरिता लैत फ्लांग ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को धीरे-धीरे कमजोर कर खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से मनरेगा लागू की थी। इसके तहत प्रत्येक परिवार को 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई थी।

लैत फ्लांग ने कहा कि यह योजना विश्व की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजनाओं में से एक थी, जिसकी सराहना विश्व बैंक सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार ने इस योजना को कमजोर किया है। जमीनी हकीकत यह है कि मजदूरों को 50 दिन का भी काम नहीं मिल रहा है, जबकि सरकार 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार देने का दावा कर रही है।

a1535224 5ecb 4cc0 a82b aea09e3c5554 1768054851506

ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाएगा आंदोलन

कांग्रेस की सह प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मूल स्वरूप और पुराने नाम की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश और देश भर में गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ मिलकर उपवास, धरना और विरोध प्रदर्शन करेगी। यह आंदोलन जिला मुख्यालयों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाएगा।

491bbca9 a077 420e b597 7862e79fc597 1768054851512

मनरेगा नाम बहाल करने और 100 दिन रोजगार की मांग

केंद्र सरकार के समक्ष कांग्रेस की प्रमुख मांगें रखते हुए नेताओं ने कहा कि योजना का नाम पुनः मनरेगा किया जाए, 100 दिनों के रोजगार की गारंटी को सख्ती से लागू किया जाए और मजदूरों को प्रतिदिन 100 रुपए की दर से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

योजना को केंद्रीकृत करने का विरोध

लैत फ्लांग ने आरोप लगाया कि पहले मनरेगा के तहत रोजगार देने का निर्णय पंचायत स्तर पर होता था, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार काम मिलता था। अब इसे पूरी तरह केंद्र से संचालित करने की तैयारी की जा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है।

0bb4e22d ba5d 4064 be7e 264d93dae182 1768054851508

एआई आधारित ऐप से मजदूरों को होगी परेशानी

उन्होंने कहा कि योजना को एआई आधारित ऐप के माध्यम से चलाने की योजना से गरीब और अशिक्षित मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

धान खरीदी में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

कांग्रेस नेताओं ने जशपुर जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में कथित अनियमितताओं, गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि धान उत्पादक किसानों से एक-एक दाना घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों से पीछे नहीं हटती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056113
Views Today : 105
Views Last 7 days : 2031
Views Last 30 days : 7026
Total views : 72385
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.