Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand for investigation into the death of birds in Nandanvan | नंदनवन में पक्षियों की मौत मामले में जांच की मांग: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने लगाया पक्षियों की शिफ्टिंग में गंभीर लापरवाही का आरोप – Raipur News
Breaking News

Demand for investigation into the death of birds in Nandanvan | नंदनवन में पक्षियों की मौत मामले में जांच की मांग: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने लगाया पक्षियों की शिफ्टिंग में गंभीर लापरवाही का आरोप – Raipur News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 03 at 21652 pm 1764753194
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नंदनवन में लगातार पक्षियों की मौत और उन्हें जंगल सफारी में जल्दबाज़ी में शिफ्ट किए जाने के मामले में विपक्ष ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मंगलवार को नंदनवन का निरीक्षण किया और कहा कि यह पूरा प्रकरण अव्यवस्था, लापरव

.

“पहले पक्षियों की मौत, अब बिना प्रोटोकॉल शिफ्टिंग”

विकास उपाध्याय ने कहा कि नंदनवन में पहले चूहों के हमलों से पक्षियों की मौत हुई और अब प्रशासन ने बिना वैज्ञानिक प्रक्रिया, बिना मेडिकल चेकअप और बिना किसी विभागीय अनुमति के उन्हें जंगल सफारी में शिफ्ट कर दिया।उन्होंने कहा— पक्षियों की जान नंदनवन प्रबंधन की लापरवाही से जा रही है। सरकार को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

नंदनवन पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

नंदनवन पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

38 पक्षियों की शिफ्टिंग पर सवाल: “बिना प्रोटोकॉल किसने आदेश दिया?”

नंदनवन से 38 पक्षियों को रातों-रात बोलेरो जैसी छोटी गाड़ी में जंगल सफारी भेज दिया गया। उपाध्याय ने कहा—“बिना अनुमति, बिना प्रक्रिया और बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल के यह शिफ्टिंग कैसे की गई? किसने आदेश दिया? क्या किसी विशेषज्ञ से सलाह ली गई?”अधिकारियों के पास इन सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों का भी कहना है कि पक्षियों को छोटे वाहन में शिफ्ट करना पूरी तरह गलत है। बड़े पिंजरे और बड़े वाहन का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

नंदनवन में पक्षियों को न दाना मिल पा रहा है न पानी

नंदनवन में पक्षियों को न दाना मिल पा रहा है न पानी

“नंदनवन की पहचान से खिलवाड़, सरकार जिम्मेदार”: उपाध्याय

पूर्व विधायक ने कहा कि नंदनवन छत्तीसगढ़ की वन्यजीव पहचान है, लेकिन गलत फैसलों और अव्यवस्था ने इसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।उन्होंने कहा—“यह मामला गंभीर और संवेदनशील है। सरकार की लापरवाही ने पक्षियों की जान ली है। अब जो पक्षी बचे हैं, उनकी जिंदगी भी खतरे में डाली जा रही है।”

विकास उपाध्याय की मांगें

  • इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
  • बिना अनुमति 38 पक्षियों की अवैध शिफ्टिंग करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो
  • नंदनवन की मूल पहचान और संरचना को फिर से सुरक्षित किया जाए
  • वन्यजीव संरक्षण स्थलों को बचाने के लिए सरकार स्पष्ट नीति बनाए

क्या है पूरा मामला?

चूहे के काटने से हुई पक्षी की मौत

चूहे के काटने से हुई पक्षी की मौत

रायपुर के नंदनवन में हाल ही में चूहों के काटने से कई पक्षियों की मौत की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद बिना विशेषज्ञों की सलाह और बिना उचित प्रक्रिया पूरी किए, प्रशासन ने पक्षियों को जंगल सफारी में शिफ्ट कर दिया।वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पूरा कदम गलत था—

कई पक्षियों की मौत चूहे के काटने से हुई

कई पक्षियों की मौत चूहे के काटने से हुई

  • पक्षियों के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही हुई
  • शिफ्टिंग में वैज्ञानिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई
  • बोलेरो वाहन में उन्हें ले जाया गया, जो नियमों के खिलाफ है

अब सवाल यह है कि सरकार इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है और नंदनवन तथा जंगल सफारी में रह रहे अन्य जानवरों की सुरक्षा के लिए क्या नए इंतजाम किए जाते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rakesh Jain, who defrauded officials and businessmen of crores of rupees, arrested | अवैध कोल वसूली मामले में राकेश जैन गिरफ्तार: कोल घोटाले के मास्टरमाइंड सूर्यकांत को हवाला के जरिए 50 करोड़ भेजा; 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड – Chhattisgarh News

December 12, 2025

Commission’s eye on Congress-supported voters | भिलाई में जुड़ा बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम: विजय केशरवानी बोले- भाजपा निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को टारगेट कर रही – Bilaspur (Chhattisgarh) News

December 12, 2025

Manendragarh DFO accused of corruption | मनेंद्रगढ़ DFO पर भ्रष्टाचार के आरोप: भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा ने तबादले की मांग की, कांग्रेस के प्रदर्शन की सराहना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

December 12, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

047749
Views Today : 91
Views Last 7 days : 1375
Views Last 30 days : 4488
Total views : 63492
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.