Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Decisions will be taken on development and the administrative structure of the corporation, and on more than half a dozen issues, including sanitation and drinking water. | रायपुर नगर निगम की MIC बैठक आज: विकास और निगम के प्रशासनिक ढांचे पर लिया जाएगा निर्णय, स्वच्छता-पेयजल व्यवस्था समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर होगी चर्चा – Raipur News
Breaking News

Decisions will be taken on development and the administrative structure of the corporation, and on more than half a dozen issues, including sanitation and drinking water. | रायपुर नगर निगम की MIC बैठक आज: विकास और निगम के प्रशासनिक ढांचे पर लिया जाएगा निर्णय, स्वच्छता-पेयजल व्यवस्था समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर होगी चर्चा – Raipur News

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1 1767846445
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नगर निगम में आज मेयर इन काउंसिल (MIC) की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें शहर के विकास और निगम के प्रशासनिक ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे।

.

यह बैठक 8 जनवरी को निगम कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर करेंगे, जबकि एमआईसी के सभी सदस्य इसमें मौजूद रहेंगे।

एमआईसी बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

एमआईसी बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

बैठक में शहर के चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, उद्यान विकास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही निगम के आंतरिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा, ताकि कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता लाई जा सके।

एमआईसी बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

एमआईसी बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

सेटअप डिमांड को लेकर चर्चा

इस बैठक का सबसे अहम मुद्दा नई सेटअप डिमांड को लेकर होने वाली चर्चा है। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों से नई सेटअप के लिए डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत नगर निगम रायपुर भी अपने प्रस्ताव तैयार करेगा। बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि निगम को किन-किन क्षेत्रों में नए कार्यालयों, नए प्रोजेक्ट्स, नए पदों और नई प्रशासनिक प्रणाली की आवश्यकता है।

सूत्रों के अनुसार, नई सेटअप डिमांड में निगम के विभिन्न विभागों के लिए अतिरिक्त स्टाफ की मांग, आधुनिक आईटी सिस्टम, ई-गवर्नेंस से जुड़े संसाधन, नए भवन और आवश्यक उपकरणों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा शहर की बढ़ती आबादी और विस्तार को ध्यान में रखते हुए नए जोन कार्यालय, तकनीकी पदों और फील्ड स्टाफ की जरूरत पर भी चर्चा होने की संभावना है।

एमआईसी बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

एमआईसी बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

बजट की होगी चर्चा

बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि प्रस्तावित नई व्यवस्था के लिए कितना बजट आवश्यक होगा और इसे किस तरह चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। निगम प्रशासन का मानना है कि नई सेटअप मिलने से न केवल कामकाज में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

महापौर और एमआईसी सदस्यों की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके निर्णयों के आधार पर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही नई सेटअप पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.