Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dead frog found in food at Chhattisgarh Dental College | छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज मेस के खाने में निकला मरा मेंढक: शिकायत के बाद FSD की जांच; चावल में इल्ली, खराब-बेसन से बन रहा था भजिया – Chhattisgarh News
Breaking News

Dead frog found in food at Chhattisgarh Dental College | छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज मेस के खाने में निकला मरा मेंढक: शिकायत के बाद FSD की जांच; चावल में इल्ली, खराब-बेसन से बन रहा था भजिया – Chhattisgarh News

By adminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 153 2 1767937478
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव जिले के सुंदरा स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के मेस में छात्रों को परोसे गए खाने में मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। घटना 7 जनवरी की है। रात के समय स्टूडेंट मेस में डिनर करने पहुंचे थे, तभी एक स्टूडेंट के खाने की थाली से मरा हुआ मेंढक नि

.

मामला लालबाग ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मूंग की दाल में मेंढक पूरा पक गया था। शिकायत के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग मौके पर पहुंची तो देखा कि थाली में चावल में इल्ली-कीड़ा भी मरा पड़ा था, मेस में साफ सफाई की कमी थी और ज्यादातर अनाज एक्सपायरी डेट का इस्तेमाल हो रहा था।

बताया जा रहा है मूंग की दाल में मेंढक पूरा पक गया था।

बताया जा रहा है मूंग की दाल में मेंढक पूरा पक गया था।

चावल में इल्ली, छाछ में कीड़े निकले।

चावल में इल्ली, छाछ में कीड़े निकले।

भजिया बनाने वाले बेसन में कीड़े लग गए थे।

भजिया बनाने वाले बेसन में कीड़े लग गए थे।

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के मेस, जहां खाना बनता है।

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के मेस, जहां खाना बनता है।

कारण बताओ नोटिस जारी

इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। छात्रों की शिकायत के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग ने मेस का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान मेस में कई एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी पाई गई।

विभाग ने स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने पर मेस का संचालन करने वाली संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई छात्रों के स्वास्थ्य के साथ संभावित खिलवाड़ को देखते हुए की गई है।

शिकायत के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग ने मेस का निरीक्षण किया

शिकायत के बाद फूड एवं सेफ्टी विभाग ने मेस का निरीक्षण किया

डीन बोले- शिकायत की जांच होगी

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के डीन डॉक्टर एसके नंदा ने बताया कि मेस में परोसे गए भोजन में मृत मेंढक मिलने की शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था को समय-समय पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी जाती है। हालांकि, उन्होंने एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने की जानकारी से इनकार किया।

अन्य राज्यों के स्टूडेंट भी पढ़ने आते है

कॉलेज में अलग-अलग राज्यों से आए विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, जो खाने के लिए पूरी तरह मेस पर निर्भर रहते हैं। ये मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर सवाल उठ रहे है।

छात्रों ने कहा है कि दूषित भोजन और उसमें मृत जीव मिलने से फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कमियों को लेकर नोटिस जारी

इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी तरुण बिरला ने बताया की डेंटल कॉलेज के भजन में मेंढक पाए जाने की शिकायत पर जांच टीम पहुंची थी वहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया है कुछ कमियों को लेकर नोटिस भी जारी की गई है एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जप्त नहीं की गई है।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

स्कूल में छात्रों को खिलाया कुत्ते का जूठा खाना: बच्चे बोले- शिकायत के बाद भी महिला समूह ने परोसा, 78 बच्चों को लगा एंटी-रेबीज डोज

छात्रों ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने शिक्षकों से की थी।

छात्रों ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने शिक्षकों से की थी।

बलौदाबाजार जिले में सरकारी स्कूल के 84 बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना खिलाए जाने का मामला सामने आया है। पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन का खाना खुला रखा था। तभी एक आवारा कुत्ता सब्जी को जूठा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर:नगर निगम की कार्रवाई, 7 दिन पहले चस्पा किया गया था नोटिस

January 21, 2026

हैंडबॉल: सरस्वती कॉलेज बना चैंपियन मेजबान एनईएस कॉलेज उपविजेता रहा

January 21, 2026

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.