![]()
बिलासपुर | भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने 10 दिसंबर को 14वां दलाई लामा का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर दलाई लामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार का उल्लेख करते हुए तिब्बत की भारत के लिए सामरिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के र
.
उन्होंने भारत और तिब्बत के हजारों वर्षों पुराने सांस्कृतिक रिश्ते को रेखांकित करते हुए चीन की विस्तारवादी नीति की आलोचना की और तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे को निंदनीय बताया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने 1962 के भारत-चीन युद्ध को याद करते हुए चीन द्वारा किए गए विश्वासघाती हमले की चर्चा की। मंच के प्रदेश महामंत्री दिलेन्द्र कौशिल ने मंच के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी और तवांग तीर्थ यात्रा के आयोजन का जिक्र किया, जिसमें 19 राज्यों से 300 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बिलासपुर से तवांग यात्रा में शामिल यात्रियों का सम्मान भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महेंद्र जैन, राजू अग्रवाल, पेमा जी, के. साईं बाबा और अन्य उपस्थित रहे।
<
