Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Country’s biggest light-weight tennis ball cricket match in Bilaspur | बिलासपुर में देश का सबसे बड़ा लाइट-वेट टेनिस बॉल क्रिकेट-मैच: 28 दिसंबर को होगा आगाज, विजेता टीम को मिलेगा 11 लाख, चीयर लीडर्स करेंगी सेलिब्रेट – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Country’s biggest light-weight tennis ball cricket match in Bilaspur | बिलासपुर में देश का सबसे बड़ा लाइट-वेट टेनिस बॉल क्रिकेट-मैच: 28 दिसंबर को होगा आगाज, विजेता टीम को मिलेगा 11 लाख, चीयर लीडर्स करेंगी सेलिब्रेट – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 18 1765424741
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 28 दिसंबर से देश का सबसे बड़ा लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि, देश में पहली बार लाइट वेट टेनिस में विजेता टीम को 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

.

इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में आईपीएल की तरह भव्य आतिशबाजी के साथ चीयर्स लीडर देखने को मिलेगा। स्व. उषा देवी भंडारी विनीत कप टेनिस बॉल प्रीमियर लीग का आयोजन जिला खेल परिसर में होगा।

विनीत कप आयोजन समिति के प्रमुख ईशान निक्कू भंडारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, उनकी मां स्व. उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 13 साल है। यह आयोजन हर साल नए और वृहद रूप में होता है। यही वजह है कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि, भव्य आतिशबाजी सहित अन्य व्यवस्थाओं की वजह से बिलासपुरियंस इसे आईपीएल मैच की तरह सेलिब्रेट करते हैं। अब तक यह आयोजन लाइट वेट बॉल में मध्य भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता थी, जो इस साल 11 लाख 11 हजार 111 रुपए की इनामी राशि के साथ देश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन गई है। यह आयोजन 28 दिसंबर से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेगा।

विनीत कप आयोजन समिति के प्रमुख ईशान निक्कू भंडारी।

विनीत कप आयोजन समिति के प्रमुख ईशान निक्कू भंडारी।

ओमान और दुबई के खिलाड़ी भी ले चुके हैं हिस्सा

निक्कू भंडारी ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के देश के अलग-अलग राज्यों से टीमें भाग लेने आती है। इसके साथ ही दुबई और ओमान जैसे देशों की इंटरनेशनल टीमें भी इस आयोजन में खेल चुकी हैं। बता दें कि निक्कू भंडारी इससे पहले अपनी मां की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करा चुके हैं।

उपविजेता, मैच ऑफ द सीरीज जैसे कई पुरस्कार

उन्होंने बताया कि, उपविजेता टीम को 4 लाख 44 हजार 444 रुपए दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले को बुलेट बाइक सहित प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन, फील्डर सहित कई पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा।

एंट्री फीस 40 हजार रुपए रखी गई है। दस ओवर का लीग मैच होगा जबकि सेमीफाइनल 12 और फाइनल 14 ओवर का होगा। आयोजन की प्राथमिकता निष्पक्ष खेल है। जिसके लिए लाइव प्रसारण और थर्ड अंपायर की भी व्यवस्था रखी जाती है। महाराष्ट्र की टीम tenniscricket.in के द्वारा अपने वैनिटी वेन के साथ उपस्थित रहकर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

whatsapp image 2025 12 11 at 74413 am 1765424641

डिप्टी सीएम ने लगवाए फ्लड लाइट

ईशान भंडारी ने बताया कि, इस प्रतियोगिता की भव्यता को देखते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने इस मैदान में फ्लड लाइट की घोषणा की थी। जिसके बाद यहां फ्लड लाइट लगाया जा चुका है, जिससे यह मैच और भव्य होगा।

आयोजन के दौरान बाहर से आने वाली टीमों की रुकने और अन्य व्यवस्थाएं समिति की तरफ से की जाती है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का एकमात्र उद्देश्य शहर और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। जिससे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में हो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मालवाहक ने बाइक को ठोंका, बहन की मौत, भाई घायल

February 12, 2026

मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत:पत्ता गोभी की सब्जी खाए थे, CMHO पहुंचे स्कूल, एक छात्रा भर्ती

February 12, 2026

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060357
Views Today : 27
Views Last 7 days : 2881
Views Last 30 days : 7916
Total views : 78114
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.