Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Controversy erupts over Class 4th paper | कक्षा चौथी के पेपर को लेकर उपजा विवाद: मल्टीपल क्वेश्चन में पूछा- मोना के डॉग का नाम, ऑप्श्न में ‘राम’ नाम दिया; NSUI का विरोध, जांच समिति बनी – Chhattisgarh News
Breaking News

Controversy erupts over Class 4th paper | कक्षा चौथी के पेपर को लेकर उपजा विवाद: मल्टीपल क्वेश्चन में पूछा- मोना के डॉग का नाम, ऑप्श्न में ‘राम’ नाम दिया; NSUI का विरोध, जांच समिति बनी – Chhattisgarh News

By adminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 09 at 070735 1 1767923194
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कक्षा चौथी की इंग्लिश परीक्षा के प्रश्नपत्र में भगवान श्रीराम के पवित्र नाम को आपत्तिजनक संदर्भ में शामिल किए जाने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले को लेकर NSUI रायपुर ने भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे लाप

.

आरोप है कि परीक्षा प्रश्नपत्र में एक सवाल के विकल्पों में भगवान श्रीराम के नाम की तुलना कुत्ते के नाम से किए जाने जैसा आपत्तिजनक संदर्भ शामिल किया गया, जिसे NSUI ने शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है। संगठन का कहना है कि एक ओर भाजपा “रामराज्य” की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके शासनकाल में बच्चों की परीक्षा में भगवान श्रीराम के नाम के साथ इस तरह की तुलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

DEO ने मानी विभागीय गलती, जांच समिति गठित

मामले को लेकर NSUI रायपुर ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने इसे विभागीय त्रुटि स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से गलती हुई है।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति गठित की जा रही है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

DEO ने पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

DEO ने पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

“यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं” – NSUI

NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष शान्तनु झा ने कहा कि यह मामला केवल तकनीकी या मुद्रण संबंधी गलती नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रही शिक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर छपाई और वितरण तक पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की बनती है।

शान्तनु झा ने आरोप लगाया कि “प्रिंटर की गलती” कहकर हर बार जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जाती है, लेकिन अब यह स्वीकार्य नहीं है।

आंदोलन की चेतावनी

NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डालने, दोषियों को बचाने या सरकार की जिम्मेदारी से ध्यान भटकाने का प्रयास किया गया, तो संगठन प्रदेशव्यापी और उग्र आंदोलन करेगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि भगवान श्रीराम का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह पूरे सनातन समाज की आस्था से जुड़ा मामला है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष शान्तनु झा, प्रदेश महासचिव निखिल बघेल, जिला महामंत्री सूरज साहू, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर, जिला महासचिव संस्कार पांडे, विमल साहू, डिकेंद्र सिन्हा, देवेंद्र पाल, धनंजय पाल, देव, भूपेंद्र सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056114
Views Today : 106
Views Last 7 days : 2032
Views Last 30 days : 7027
Total views : 72386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.