Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress raises questions on ‘VB G RAM G’ scheme | कांग्रेस ने ‘VB G RAM G’ योजना पर उठाए सवाल: बलौदाबाजार में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने कहा- मनरेगा जैसी काम की गारंटी नहीं – baloda bazar News
Breaking News

Congress raises questions on ‘VB G RAM G’ scheme | कांग्रेस ने ‘VB G RAM G’ योजना पर उठाए सवाल: बलौदाबाजार में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने कहा- मनरेगा जैसी काम की गारंटी नहीं – baloda bazar News

By adminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06b8902a 20d9 4472 b1e0 6f2bdc342cd4 1768051561994
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित ‘VB G RAM G’ योजना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि यह नई योजना मनरेगा की तरह मजदूरों को काम की गारंटी नहीं देती और उनके हितों से स

.

शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त कर ‘VB G RAM G’ नामक नया कानून ला रही है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना में मजदूरों को 100 दिन के काम की गारंटी नहीं मिलेगी, जबकि यूपीए सरकार ने मनरेगा के तहत यह गारंटी प्रदान की थी। उन्होंने योजना के कई प्रावधानों पर चिंता व्यक्त की।

पूर्व मंत्री के अनुसार, नए प्रस्ताव में योजना के 40 प्रतिशत भुगतान का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, जिससे इसके क्रियान्वयन में बाधाएं आ सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना सभी गांवों में लागू नहीं होगी और फसल कटाई के दौरान काम पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे मजदूरों की आय में अनिश्चितता आएगी।

शुक्ला ने योजना के नाम में ‘राम’ शब्द के इस्तेमाल पर उठ रहे सवालों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति नाम से नहीं, बल्कि नए कानून के प्रावधानों से है, जो मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा, “राम हमारे आराध्य हैं, हम हिंदू हैं और उनको मानते हैं।”

अमितेश शुक्ला ने केंद्र सरकार से मनरेगा जैसी सफल योजना को बंद करने के बजाय उसे और सशक्त करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस नई योजना के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी और संसद में इसका पुरजोर विरोध करेगी।

9bf5b8b1 e140 4b69 bc2e bf898d783baa 1768051561993



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.