![]()
.
कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार की रात जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान जितेंद्र मुदलियार को सौंपी गई है। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन यादव को बनाया गया है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र मुदलियार की घोषणा होते ही पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। शुक्रवार शाम नाम घोषित होते ही उनके निवास और शहर के प्रमुख स्थानों पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक कार्यकर्ता उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं देते रहे। आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष से मिलकर शुभकामनाएं देने वालों में जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, गोपीचंद गायकवाड़, शिव अग्रवाल, प्रेम रुपचंदानी, भगवानदास सोनकर, नरेश साहू, युवराज भारती, सीताराम श्रीवास, लक्ष्मण साहू, राकेश चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, ललित कुमार, बाबा राठौर, तुलदास साहू, देवेश रायचा, अक्षय रायचा, देवेश वैष्णव, हिमांशु वैष्णव, चेतन चंद्राकर, तजेंद्र वैष्णव, शुभम पांडेय, मोनिश धनकर, दिलू साहू, टिंकू साहू, शैलेश साहू, पिंकू खान, लोकू यादव, अभय सांखला शामिल थे।
<
